BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी आज से इजरायल दौरे पर, 70 वर्षों में पहले भारतीय पीएम का दौरा

PM मोदी आज से इजरायल दौरे पर, 70 वर्षों में पहले भारतीय पीएम का दौरानई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से तीन दिन की विदेश यात्रा पर इजरायल जा रहे हैं। पीएम मोदी का यह इजरायल दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। ज्ञातव्य है कि पिछले 70 साल में इजरायल दौरा करने वाले वे पहले भारतीय पीएम होंगे। वहीं भारत और इजरायल के कूटनीतिक रिश्तों के 25 साल भी इसी वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन 25 सालों में पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो इजरायल जा रहे हैं। वहीं मोदी की इस यात्रा के दौरान अब भारत खुलकर इजरायल के साथ अपने संबंधों को दुनिया के सामने रखेगा। 

1950 में दी थी भारत ने इजरायल को पहली बार मान्यता:

ज्ञातव्य है कि भारत ने वर्ष 1950 में पहली बार भारत ने इजरायल को मान्यता दी थी लेकिन दोनो देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों की औपचारिक शुरूआत 1992 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव ने की थी। वहीं वर्ष 2003 में तत्कालीन विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने इजरायल की यात्रा की और फिर 2015 में बतौर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इजरायल गए। आज पीएम मोदी इजरायल यात्रा पर जा रहे हैं। इजरायल में पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। 

मोदी के स्वागत में इजरायली पीएम एयरपोर्ट पर रहेंगे

पीएम मोदी के स्वागत के लिए इजरायल में भव्य तैयारियां की गई है। पीएम मोदी जब इजरायल की जमीन पर कदम रखेंगे तो बेंजामिन नेतन्याहू उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। साथ ही नेतन्याहू ने अपनी सरकार के 11 मंत्रालयों को मोदी के दौरे की जिम्मेदारी सौंपी है। 

पीएम मोदी को मिलेगा सरप्राइज:

इजरायल के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल युवल घुतेन ने बताया कि पीएम मोदी की यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों के लिए अहम है। हम इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस दौरे में कई समझौते हो सकते हैं। आप इस यात्रा से कुछ सरप्राइज की भी उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की बैठकों के बारे में उच्चस्तरीय भारतीय दल ने चर्चा कर ली है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More