BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : फार्मासिन्थ फार्मूलेशन ने बाँटें हैंड सैनिटाइजर

मथुरा। देश मे फेल रही कोरोना संक्रमण वायरस की रोकथाम के लिए दिल्ली की एक दवा कंपनी ने देश के करीब 1000 ग्रामीण क्षेत्रों अपनी सेवाएं दे रहे सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी,सुरक्षाकर्मी एवं मीडिया कर्मियों को सैनिटाइजर बांटने की एक अनोखी योजना के तहत शनिबार को मथुरा पुलिस लाइन के आरआई राम अवतार सिंह को सैनिटाइजर किट बांटी गई और मथुरा के सफाई कर्मचारियों को भी सैनिटाइजर की शीशियां बांटी गई तथा उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी भी दी गई और बताया सैनिटाइजर की शीशी हमेशा अपनी जेब में रखें और बार-बार हाथों को सैनिटाइज करते रहें,हमेशा मास्क पहने रहिए और आपस में दूरी बनाए  रखते हुए पूरी सावधानी के साथ काम करें।
दिल्ली की फार्मासिन्थ कंपनी के प्रबंधक एवं संस्थापक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता  का कहना है कि कोरोना वायरस जैसी इस महामारी से लड़ाई में सबसे आगे रहने वाले छोटे-छोटे जगहों पर कार्यरत इन सफाई,स्वास्थ्य और सुरक्षा कर्मियों को हम नमन करते हैं ।
इस वितरण के कार्य में कंपनी के प्रतिनिधि कपिल देव शर्मा के साथ आर०आई०मथुरा  राम अवतार सिंह, अर्जुन गुप्ता, नरेन्द्र भट्ट, संतोष जोशी,श्रीमती मंजू मण्डल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More