BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मथुरा : जरूरतमंदों की मदद को लगातार आगे आ रहे लोग

मथुरा। कोरोना से जंग जारी है। सरकारी अपनी तरह से लोगों की मदद कर रही है। इसके ऐसे लोगों की कमी नहीं जिन्हें तत्काल मदद चाहिए और जो सरकारी मदद से भी वंचित हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सामाजिक सद्भाव के दूत आगे आ रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते 21 दिन के लोकडाउन में विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्धन एवं निराश्रित मजदूर परिवारों को सहायता का क्रम जारी है । संस्था अध्यक्ष देवकीनंदन महाराज के निर्देशन में संस्था पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरतमंद परिवारों को भोजनध्राशन सामग्री का वितरण कर रहे हैं ।मंगलवार और बुधवार को भी संस्था द्वारा 110 परिवारों का चयन कर 15 दिनों की राशन सामग्री वितरित की ।
 अवधपुरी स्थित स्ट्रीट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के 60 से ज्यादा परिवारों को राशन पैकेट प्रदान किये । सामग्री वितरण से पूर्व सभी को एक दूसरे से पर्याप्त दूरी पर लाईन में खड़ा कर सेनेटाईजर से उनके हाथ धुलवाये गये । संस्था सचिव विजय शर्मा ने सभी को मास्क वितरण किया । तत्पश्चात सावधानीपूर्वक एक-एक व्यक्ति को राशन पैकेट दिया गया ।
इसके अतिरिक्त महोली मधुवन मंदिर, महोली रोड, गोवर्धन रोड, मालगोदाम रोड आदि स्थानों पर चयनित 50 जरूरतमंद व्यक्तियों को संस्था ने राशन सामग्री पहुॅंचायी । वहीं वृन्दावन की काशीराम आवासीय काॅलोनी में मास्क एवं भोजन वितरण किया गया ।

मथुरा में दमकल विभाग भर रहा 50 परिवारों का पेट
कोरोना वायरस से बचाव के लिए घोषित किए गए लॉक डाउन से सबसे बड़ा संकट उन परिवारों पर है, जो सुबह कमा कर शाम को अपना पेट भरते थे। लॉक डाउन के चलते यह परिवार दो जून की रोटी भी नहीं कमा पा रहे हैं। वाटर वर्क्स के निकट डेरा डाल कर रहने वाले खाना बदोश 50 परिवारों की मदद के लिए दमकल विभाग आगे आया है। इस परिवार में करीब 150 महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं।
अग्निशमन कार्यालय के निकट वाटर वर्क्स के मैदान में डेरा डालकर रह रहे 50 खानाबदोश परिवारों की मदद के लिए दमकल विभाग आगे आया है। दमकल विभाग की मैस में इन परिवारों के लिए सुबह-शाम भोजन बनाया जाता है। छोटो बच्चों को बिस्किट के पैकेट दिए जाते हैं। सभी परिवारों को पीने और नहाने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था भी दमकल विभाग के स्टाफ द्वारा की जाती है। इस काम में दमकल विभाग का सहयोग कुछ निजी एनजीओ भी कर रहे हैं। खानाबदोश परिवार ढोलक बना कर उन्हें बेचने का काम करते थे। लॉक डाउन के चलते इनका काम धंधा बंद हो गया है।

जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था ने दिया जिलाधिकारी को पांच लाख का चेक
जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा का सहयोगी जयगुरुदेव धर्म प्रचारक ट्रस्ट ने कोरोना जंग की लड़ाई में दैवी आपदा कोष में मदद के लिए 5 लाख रुपये का सहयोग जिलाधिकारी मथुरा को प्रदान किया है।
  ट्रस्ट के प्रवक्ता एवं ट्रस्टी बाबूराम यादव ने बताया कि जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र से मिलकर पांच लाख रुपये का चेक सौंपा गया है। साथ ही पैदल चलते मजदूरों को भी भोजन प्रसाद के पैकेट दिये जा
रहे हैं। प्रतिदिन पांच हजार के पैकेट बनाकर बांटने का लक्ष्य आश्रम ने बना रखा है।

राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक के प्रयास जारी
राधा रानी रोटी कपड़ा  बैंक  लगातार 600 से 800 लोगों को भोजन ब्रेड उपलब्ध करा रहा है। मोहल्लों कॉलोनियों और जहां भी सूचना मिलती है वहां तक उनकी गाड़ी और राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक संस्थापक अध्यक्ष संजय पंडित स्वयं जाकर वितरण कर रहे हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More