BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : बिजली बिल की मार से बिलबिलाए लोग

मथुरा(गौरव सिसौदिया)। बिजली की दरों में बेतहासा वृद्धि से आम आदमी बिलबिला उठा है। स्मार्ट मीटर ज्यादा यूनिट दिखा रहा है, यह बात भी अब हर उपभोक्ता की जुबां पर है। दूसरी ओर विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। जनपद में विद्युत थाने ने एक अक्टूबर से विधवतरूप से काम करना शुरू कर दिया है। इस थाने में विद्युत संबंधी सभी प्रकरण एक ही पटल पर देखे जाएंगे। अभी तक क्षेत्र के हिसाब से संबंधित थाने में विभाग रिपोर्ट दर्ज कराता था, अब जनपद के किसी भी कौने में विभाग से संबंधित कोई मामला हो उसकी रिपोर्ट विद्युत थाने में दर्ज होगी। अब विभागीय सचल दल और टीमों के अलावा विद्युत थाने के पुलिस भी चैकिंग अभियान चला सकेगी।  
सोमवार को महानगर विकास समिति के पदाअघिकारियांे ने बिजली विभाग के खिलाफ चल रहे जनआंन्दोन के चैथे दिन मथुरा महानगर के छत्ता बाजार मे विरोध प्रदर्शन किया। महानगर समिति के अध्यक्ष दिनेश आनन्द पापे का कहना है कि आंदोलन आगामी दिनों में और तेज होगा। समिति को लोगों का साथ मिल रहा है। इस दौरान महानगर विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश आन्नद पापे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपा लवानिया, उपाध्यक्षा एवं मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी, महामंत्री विश्वेन्द्र चैधरी, रालोद नेता अनिल पचेहरा, मोनिका शर्मा, रैनू शर्मा, परमान्नद चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। वहीं रालोद ने भी विद्युत विभाग की दरों में हुई बेतहाषा वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर बढी हुई दरों को वापस लेने की मांग की है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More