BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : गलत रिपोर्ट देने पर पैथोलॉजी पंजीकरण होगा निरस्त

मथुरा।  शहर एवं देहात में एडीज इजिप्टाई यानि टाइगर मच्छर ने दस्तक दे दी है। बीमारी फैलाने वाला यह मच्छर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। कुछ पैथोलॉजी संचालक आर्थिक लाभ के लिए फर्जी रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इससे जांच कराने एवं करने वालों का लाभ है।  सीएमओ डा.शेर सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य अफसर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करने में लगे हैं। सीएमओ ने बताया कि डेंगू को लेकर दी जा रही गलत रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग सख्त कदम उठा रहा है। फर्जी रिपोर्ट पर पैथोलॉजी का तुरंत पंजीकरण निरस्त होगा। साथ ही इस बारे में आईएमए को भी पत्र लिखा जाएगा।
मादा एडीज इजिप्टाई मच्छर डेंगू के विषाणु स्वस्थ मनुष्य तक पहुंचाती है। मच्छर घरों के अंदर अंधेरी जगहों एवं बाहर ठंडी जगकों पर रहता है। यह स्वच्छ पानी के बर्तनों में अंडे देता है।घर के अंदर एकत्रित करने वाले बर्तनों,पानी की टंकियों,वाटर कूलर, पुराने टायर,बाल्टी, एवं अन्य फेंके हुए बर्तन तथा कबाड़ जिसमें पानी काफी समय तक एकत्र रहता है में मच्छर का प्रजनन होता है। वर्षा के बाद जब मच्छर पनपने हैं तो यह रोग महामारी का रूप ले लेता है। अचानक तेज बुखार आना,आंखों के पीछे दर्द होना, तेज सिर दर्द, मांस पेशियों एवं जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना,उल्टी होना,भूख न लगना, मुंह का स्वाद खराब होना, कब्ज होना, पेट दर्द की शिकायत,त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ना, कमजोरी होना,अत्यधिक थकावट आदि।
अपने आस-पास सफाई रखें, कीटनाशक दवा का छिड़काव कराएं, मच्छरदानी लगाकर सोएं, दिन में पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनें, नालियों की सफाई रखें, पानी एकत्रित न होने दें। एकत्रित पानी में कुछ बूंद मिट्टी तेल,जला मोबीऑयल डालें। परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श क

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More