BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सात दिन झुका रहेगा रालोद कार्यालय पर पार्टी का झंडा

मथुरा। सात दिन तक रालोद कार्यालय पर पार्टी का झंडा झुका रहेगा। राष्ट्रीय लोक दल के कैम्प कार्यालय राधा पुरम स्टेट पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजीत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष ’रामरसपाल पौनिया’ ने कहा कि चैधरी साहब के अंतिम समय पर उनके द्वारा कहे गये वचनों का पालन करने का संकल्प लिया है।

चैधरी साहब के जाने से हम सभी लोग एवं किसान मजदूर अनाथ हो गये हैं। पार्टी को इस कष्ट से उभरने में  समय लगेगा। सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस संकट की घड़ी में आपस मे मेल जोल एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

किसानों एवं गरीबो की इस कोविड 19 महामारी बीमारी में  पार्टी के सभी कार्यकर्ता मदद करें। ये बात ’चैधरी अजित सिंह ने अन्तिम समय पर कहा थीं। राष्ट्रीय लोक दल जिला मथुरा द्वारा सात दिन की शोक की घोषणा की है।

पार्टी द्वारा सात दिन तक कोई कार्यक्रम नही किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं के आवासों पर पार्टी के लगे हुए झंडे को सात दिन के लिए झुकाकर रखा जायेगा। शोक व्यक्त करने वालों  में बदन सिंह ब्रज प्रान्त अध्यक्ष, अनूप चैधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह सिकरवार, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, बाबूलाल ब्लाक प्रमुख, योगेश नौहवार, राजेश चैधरी, जयवीर सिंह, बबलू चैधरी,  अरविंद पाल धनगर आगरा, बबलू चैधरी, अनुराग चैधरी मिर्दुल दीक्षित आदि थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More