देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। दीपक चैधरी को मथुरा जिला कांग्रेस की कमान सौंप दी गई है। आलाकमान ग्रामीण प्रष्ठभूमि के किसी जाट नेता को कमान सौंपने का पक्षधर था। कई दौर की वार्ता और समीक्षा के बाद यह खोज दीपक चैधरी पर जाकर खत्म हुई। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव बछगांव के मूल निवासी दीपक चैधरी इससे पहले राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह समाजवादी पार्टी में भी रहे हैं और दोनों ही पार्टियों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों निभाई हैं। कुछ समय से वह राजनीतिक परिदृश्य से अलग थे।
जनपद में गुटबाजी के चलते रसातल में पहुंची पार्टी को पुर्नजीवित करने के लिए आलाकमान ने दीपक चैधरी पर दांव खेला है। हालांकि बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक और सांसद चुनाव लड चुके जनपद के एक बडे नेता ने भी दीपक चैधरी के नाम को ही आगे बढाया था। उपर बैठे लोगों ने यह मन बना लिया था कि ग्रामीण प्रष्ठभूमि के किसी जाट नेता को ही जिले में पार्टी की कमान सौंपनी है। इसकी एक वजह देहात में लगातार कमजोर पड रही पार्टी की पकड भी थी। खांटी कांग्रेसियों में जब कोई नहीं मिला तो दीपक चैधरी को जिलाध्यक्ष बनाने का पफैसला लिया गया।
पैनल ने भेजे थे छह नाम
हालांकि पेनल सूबे के मुखिया पद पर तैनाती से पहले ही वर्तामान प्रदेश अध्यक्ष लल्लू और प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश रोहित चैधरी ने मथुरा आकर संभावनाएं तलाशी थीं। सभी पक्षों और दावेदारों से बात चीत के बाद छह नाम उपर भेजे थे जिनमें पूर्व ब्लाक प्रमुख गोवर्धन विनोद चैधरी, बल्देव क्षेत्र से विधान सभा चुनाव लड चुके विनेष सनवाल वाल्मीकि, दीपक चैधरी, अषोक सिंह चकलेष्वर, प्रषंात सिंह राण एवं प्रवीन भाष्कर के नाम सामिल थे।
20 सितम्बर को हुई थी प्रियांक से मुलाकात
जिन छह दावेदारों की सूची उपर भेजी गई थी, उन सभी की 20 सितम्बर को प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई थी और सभी लोगों ने अलग अलग अपना प्रजेंटेशन दिया था। इसके बाद दीपक चैधरी के नाम पर मुहर लगी।
खांटी कांग्रेस फिर हुए आहत
आलाकमान के फैसले का जनपद के सभी बडे नेताओं ने स्वागत किया है। आम कार्यकर्ता भी इस बात को लेकर उत्साहित है कि चलो इसी बहाने सही पार्टी के अंदर की गुटबाजी पर कुछ लगाम तो लगेगी लेकिन कांग्रेस केडर के नेता एक बार फिर आहत हुए हैं। लम्बे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे कांग्रेसियों ने दबी जुबान में यह भी कहाकि कोई पुराना कांग्रेसी ही जिलाध्यक्ष बनता तो बेहतर था।













Related Items
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी के वायनाड से 'पॉलिटिकल डेब्यू' पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने जताई खुशी