देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मनुष्य जीवन तभी सार्थक है जब उस जीवन से अन्य लोगों को भी अपने जीवन का आधार मिल सके। अन्यथा पशु-पक्षी भी अपना अन्दर पोषण करके जीवन पूर्ण कर ही लेता है। यह विचार परम पूज्य बाबा बलराम दास जी महाराज ने गोयल ब्रदर्स, कोलकाता के सौजन्य से कल्याणं करोति, मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह के अवसर पर श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा के प्रांगण में व्यक्त किये।
हरिवशं खण्डेलवाल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याणं करोति बुजुर्गो को ही नहीं अपितु बच्चों के भी जीवन में प्रकाश लाने का काम कर रही है संस्था का यह प्रयास सराहीन है इस कार्य से जुडे सभी को धन्यवाद देता हँू।
रामनिवास सर्राफ ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन सज्जन व्यक्तियों के हदय में परोपकार की भावना जागृत है और जो अपना जीवन निर्धन लोगों की सहायता के लिए समर्पित कर देते है। उनके ऊपर आती हुई सभी विपदा नष्ट हो जाती है तथा उन्हें कदम-कदम पर प्रसन्नता प्राप्त होती है। इस लिए हमें परोपकारी कार्यो में लगना चाहिए जिससे जीवन सफल हो सके। धन्यवाद ज्ञापन मूलचन्द्र गर्ग ने किया।
सुनील कुमार शर्मा, महासचिव ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याणं करोति का सकंल्प है कि मथुरा में एक नेत्र रोगों से सम्बन्धित मल्टी सुपर स्पेशिपल्टी हाॅस्पीटल बने जिससे नेत्र रोगों से सम्बन्धित सभी सुविधाऐं हो जिससे रोगियों को बाहर न जाने पडेघ् इस सकंल्प को साकार करने के लिए कल्याणं करोति प्रयासरत है। शिविर की समीक्षा करते हुए बताया कि परम पूज्य सद्गुरूदेव के आर्शीवाद से गोयल ब्रदर्स, कोलकाता के सौजन्य से कल्याणं करोति, मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में दूर दराज के अंचलों से आये 2256 नेत्र रोगियों ने पंजीकरण कराकर परीक्षण कराया जिसमें से 753 नेत्र रोगियों के आॅपरेशन चिकित्सकीय टीम द्वारा श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा पर सम्पन्न किये गये। शिविर में आॅपरेशन के योग्य पाये गये नेत्र रोगियों को पंलग बिस्तर दवा चश्मा, भोजन की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रूप से की गई। इस अवसर पर आनन्द अग्रवाल, कोलकाता, मूलचन्द्र गर्ग, राम सनेही, आर. के. वर्मा, धीरेन्द्र चैधरी, मनोज महोलिया, प्रहलाद पाण्डेय आदि विशिष्टजनों की उपस्थित उल्लेखनीय थी।













Related Items
तेलंगाना फार्मा प्लांट ब्लास्ट: 32 हुई मृतकों की संख्या, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
लखनऊ बिल्डिंग हादसे को लेकर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, घायलों का इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी