BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सड़कों पर घूमे अधिकारी

मथुरा। प्रभारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक नगर उदय शंकर सिंह ने कृष्णा नगर का निरीक्षण किया। जिसमें आम जनमानस से मास्क, ग्लब्स एवं सेनेटाइजर आदि का प्रयोग को प्रेरित किया।

कृष्णा नगर में मेडिकल, दूध डेरी, बैंक एवं मेहता हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और मेहता अस्पताल के डॉक्टरों से कहा कि एक मीटर की दूरी पर गोला बनाया जाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन किया जाए।

इसी प्रकार कोतवाली रोड मथुरा बैंक ऑफ बड़ौदा का निरीक्षण किया और बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि बैंक के सामने किसी को कोई वाहन खड़ा ना करने दिया जाए और बाहर लाइन में खड़े व्यक्तियों को टोकन देकर अंदर बुलाया जाए।


श्री गौड़ ने मथुरा जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि कोई भी व्यक्ति बिना बजह के घर से बाहर न जाये और यदि किसी व्यक्ति को बहुत ही जरूरी कार्य है, तो मास्क, ग्लेप्स एवं सेनेटाइज लेकर घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि 50 साल से ऊपर एवं 10 साल से छोटे बच्चों को घर में ही रखा जाये। उन्होंने कहा कि बाहर निलकते समय मास्क एवं दूरी का विशेष ध्यान रखा जाये।


प्रभारी जिलाधिकारी ने शहर का निरीक्षण करते समय बाहर घूम रहे बिना मास्क के व्यक्तियों को मास्क वितरण कराया गया और उनसे कहा कि अगली बार यदि बिना मास्क के घर से बाहर निकलेंगे तो उनका चालान किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक नगर उदय शंकर ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि कोई व्यक्ति बिना हेलमेट के बाइक न चलाये और अपनी सेफ्टी हेतु हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाये।

\उन्होंने कहा कि इस बार बिना हेलमेट के चालान कर रहें हैं, यदि फिर बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए मिले तो चालान की कार्यवाही की जायेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More