BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या

मथुरा। अनलाॅक के पहले 25 दिन में मथुरा में कोरोना के 225 मरीज मिले हैं। जबकि इस दौरान कुल 96 मरीज ठीक हुए हैं। जून महीने में लगातार कोरोना पाॅजिटिव के मिलने की रफ्तार बढी है। 16 जून को मथुरा में कोरोना मरीजों की संख्या 180 थी जो 25 जून को बढ कर 302 पर पहुंच गई। 9 दिन में 122 मरीज सामने आये। सीएमओ कार्यालय की ओर से बताया गया है कि 7113 सैंपल अभी तक लिये गये हैं जिनमें से 6413 सैंपल नेगेटिव मिलीं हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफे की एक वजह यह भी है कि अब लोग प्राइवेट लैब से भी टैस्टिंग करा रहे हैं।  


दूसरी ओर जिला प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने आज मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन, नया रोडवेज बस स्टैंड व पुराना रोडवेज बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज अपराहन दो बजे तीन गार्ड व ड्राइवर बिना मास्क अपना फेस कवर लगाए हुए मिले, मौके पर स्टेशन प्रबंधक को बुलाकर इन गैर जिम्मेदार गार्ड व ड्राइवरों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति इस तरह की लापरवाही सार्वजनिक स्थान पर कदापि क्षम्य नहीं है। नया रोडवेज बस स्टैंड पर इटावा जाने वाली रोडवेज बस में बैठी तथा बाहर खड़ी कई सवारियां बिना मास्क अथवा फेस कवर लगाए हुए मिली, जिनके संबंध में रोडवेज स्टेशन प्रभारी को निर्देश दिए गए के संबंधित परिचालक यह सुनिश्चित करें कि रोडवेज बस में बैठने वाली प्रत्येक सवारी अनिवार्य रूप से मास्क अथवा फेस कवर पहनें।

मथुरा में पहले से ही कई रोडवेज चालक व परिचालक कोरोना संक्रमित मिले हैं अतः वैश्विक महामारी के प्रति सावधानी बहुत जरूरी है। स्टेशन प्रभारी के अनुरोध पर डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर पुराना रोडवेज बस स्टैंड व नया रोडवेज बस स्टैंड पर कैंप लगाकर चालक व परिचालकों के कोरोना की जांच हेतु सैंपल लिए जाने को कहा है। पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर भी मेरठ जाने वाली बस में कई सवारियां बिना मॉस्क अथवा फेस कवर लगाए हुए मिली, जिनके संबंध में स्टेशन प्रभारी को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक परिचालक  सुनिश्चित करें कि उनकी रोडवेज बस में सभी सवारियां मास्क अथवा फेस कवर लगा कर बैठें। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने कहा कि मुख्य सचिव के आदेशों का अक्षरशरू  पालन होना चाहिए। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय के आकस्मिक निरीक्षण से रोडवेज बस स्टैंडों पर चालक व परिचालकों में अफरा-तफरी मची रही।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More