देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कान्हा की नगरी का विजन डाक्यूमेंट 2030 स्ट्रेटजी 2024 का एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए नोडल अधिकारी बनाये गये हैं। दुनिया को बदलने के लिए 17 एसडीजी गोल्स और 169 लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने कहाकि सतत विकास के लिए एजेण्डा 2030 को दो सितम्बर 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के ऐतहासिक शिखर सम्मेलन में 193 सदस्य राष्ट्रों द्वारा अपनाया गया, जो एक जनवरी 2016 को प्रभाव में आया था।
मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने कलेक्टेªट सभागार में सतत विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वित से संबंधित बैठक लेते हुए कहा कि सतत विकास गरीबी के सभी आयामों को समाप्त करने के लिए एक सहासिक और सार्वभौमिक समझौता है, जो सबके लिए एक समान, न्यायपूर्ण और सुरक्षित विश्व की सृष्टि करेगा। उन्होंने बताया कि। श्री गौड़ ने बताया कि सतत विकास के लिए संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों का चयन कर लिया गया है, जिसमें गरीबी उन्मूलन जिला विकास अधिकारी, शून्य भूखमरी जिला पूर्ति अधिकारीध्उप निदेशक कृषि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली मुख्य चिकित्साधिकारी, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीध्जिला विद्यालय निरीक्षक, लैंगिक समानता जिला परिवीक्षा अधिकारी, स्वच्छ जल और स्वच्छता अधिशासी अभियंता सिंचाईध्जिला विकास अधिकारीध्जिला पंचायतराज अधिकारी, सस्ती और प्रदूषण मुक्त ऊर्जा अधिशासी अभियंता विद्युत परियोजना अधिकारी नेडा, उत्कृष्ट कार्य और आर्थिक वृद्धिध्उद्योग नवाचर और बुनियादी सुविधायें उपायुक्त उद्योग, असमानताओं में कमी जिला समाज कल्याण अधिकारी, संवहनीय उपभोग और उत्पादन नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, संवहनीय उपभोग और उत्पादन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, जलवायु परिवर्तन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, थलीय जीवों की सुरक्षा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकीध्क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, शांति, न्याय और सशक्त संस्थाए पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, लक्ष्य हेतु भागीदारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी चयनित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि नोडल विभागध्नोडल अधिकारी के दायित्व एवं कार्यक्षेत्रों को निर्धारित कर दिया गया है, साथ ही टास्कफोर्स व उसके दायित्व एवं कार्यों को भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि टास्कफोर्स सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए नोडल विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर जनपद का विजन डाक्यूमेंट 2030 स्ट्रेटजी 2024 का एक्शन प्लान तैयार रखना सुनिश्चित करेंगे।
तत्पश्चात वृक्षारोपण से संबंधित बैठक लेते हुए उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा पौधा रोपण किया गया है और अभी तक पोर्टल पर टैगिंग नहीं की गयी है, वह प्रत्येक दशा में एक सप्ताह के अन्दर समस्त टैगिंग पूर्ण कर लें। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा थर्डपार्टी माॅनिटरिंग शीघ्र करायी जायेगी, जिसमें सभी विभागों के कम से कम 95 प्रतिशत पौधे जीवित अवस्था में मिलें।
श्री गौड़ ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझते हुए किये गये वृक्षारोपण का स्वयं जाकर सत्यापन करें। यदि कंही एक या दो पौधे न उगने की अवस्था में हों, तो उनके स्थान पर नये पौधे लगा दिये जायें। उन्होंने वन विभाग द्वारा लगाये गये पौधों की शत प्रतिशत टैगिंग किये जाने पर अपनी प्रसंशा व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, पीडी बलराम सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी प्रीतम सिंह, अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजया चैधरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रभाकर पाण्डेय एवं विनीता सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।












