BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : नोडल अधिकारी की तबियत बिगडी, आगरा में कराया भर्ती

मथुरा। कोरोना के तनाव के बीच मथुरा में एल-वन हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी की तबियत अचानक बिगड गई। इस मामले को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ अधिकारियों की एक बैठक से जोड कर  देख रहा है। इस संबंध में प्रांतीय चिकित्सा संघ की एक बैठक भी हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक नोडल अधिकारी की तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मची हुई है। बताया गया कि दो दिन पूर्व हुई बैठक में एक अधिकारी ने उन्हें डांट लगाई गई थी। बताया गया कि दो दिन पूर्व प्रशासन की बैठक हुई थी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। बैठक में एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा एसीएमओ डा. एके गुप्ता को किसी बात पर खरी खोटी सुनाई गई। इस बीच उन्होंने अपना पक्ष भी रखा था। चर्चा है कि इस डांट का उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। इस मामले को लेकर आज प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक भी हुई। उपचार के लिए उन्हें आगरा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि एंबुलेंस में भी उनकी हालत खराब हो गई थी। उन्हें सांस लेने में हो रही परेशानी की शिकायत हुई थी।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में एल-वन हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डा. एके गुप्ता करीब 11 बजे विभागीय कार्य से सीएमओ कार्यालय स्थित दवा स्टोर में बैठे थे। इसी बीच उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत एवं अन्य परेशानी होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। सीएमओ कार्यालय में मौजूद अधिकारी एवं चिकित्सक तुरंत पहुंचे और चेकअप किया। पल्स एवं बीपी चेक किया। आनन-फानन में तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और उनको आगरा निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया गया कि रात में भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिससे स्वास्थ्य टीम के हाथ-पैर फूल गए। उनके साथ पीएमएस के अध्यक्ष डाक्टर पीके गुप्ता, आरआरटीम के डाक्टर भूदेव सिंह आदि थे। आगरा में उनको निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More