BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : निम्बार्क जयंती महोत्सव निकलेगी शोभायात्रा

मथुरा। छीपी गली स्थित प्राचीन निम्बार्क कोट मंदिर में श्री निम्बार्काचार्य वृंद जयंती महोत्सव का मुख्य समारोह निम्बार्क जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगी। बुधवार को मंदिर से अपराह्न तीन बजे शोभायात्रा निकलेगी।कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। शाम को गोधूलि बेला में आचार्यश्री के श्रीविग्रह का पंचामृत द्वारा निम्बार्कीय पद्धति से अभिषेक होगा। विभिन्न मंदिरों के साधु-संत समाज गायन करेंगे। ढाढ़ी बधाई गाने भी पहुंचेंगे। रात में नित्य रासलीला के दर्शन होंगे। मंदिर सेवायत अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि 14 एवं 15 नवंबर को वृंदावन शोध संस्थान परिसर में दो दिन की अंतर्राष्ट्रीय विद्वत गोष्ठी का आयोजन होगा। 16 नवंबर को मंदिर परिसर में कवि सम्मेलन होगा। 17 नवंबर मंदिर में विराजमान ठाकुर राधारमणलालजी के फूल बंगले और विशाल भंडारे के साथ समारोह का समापन होगा।वहीं रेतिया बाजार स्थित श्रीजी की बड़ी कुंज में श्री निम्बार्क उत्सव समिति के तत्वावधान में निम्बार्क जयंती महोत्सव का आयोजन मंगलवार से 15 नवंबर तक होगा। इसमें मंगलवार को प्रातरू निम्बार्क सहस्त्रनाम, सुदर्शन कवच एवं वेदांत कामधेनु आदि का पाठ एवं ठा. मुरलीमनोहर वृंदावन चंद्र महाराज का पाटोत्सव होगा। शाम 6 बजे निम्बार्काचार्य प्रभु का पंचामृत अभिषेक, आरती, स्तुति एवं प्रसाद वितरण होगा। 13 नवंबर को प्रातरू 9.30 बजे से रसिक संतों द्वारा समाज एवं बधाई गायन, 14 नवंबर को शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 15 नवंबर को अपराह्न 3 बजे से संत विद्वत संगोष्ठी होगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More