BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

न मुआवजा मिला और न न्याय

मथुरा। धौलीप्याऊ क्षेत्र के रहने वाले राहुल बंसल की विगत दिनों सिपाही द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई, जिसके बाद मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया था। मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की सुनवाई नहीं की गई है।
इस पर मृतक के परिजनों ने गुरुवार को एसएसपी से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। एसएससी से मुलाकात कर उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर अपनी मांगों को दोहराया। परिजनों का आरोप है कि सिपाही द्वारा की गई मारपीट के बाद हुई मौत पर जिला प्रशासन ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व मुआवजे के रूप में 25 लाख और दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के बाद जेल भेजने की बात कही गई थी और उन्हें पूरा आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है, जिसके लिए मृतक के परिजन अधिकारियों के दतरों के चक्कर लगाने को मजबूर है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More