BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : चार कदम की दूरी पर खड़ा है जनपद 

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 या उससे अधिक कोरोना पॉजिटिव केस वाले जनपदों में लॉकडाउन व्यवस्था को पूरी तरह जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन के नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन जरूरी है। इन दिशा निर्देशों के तहत मथुरा अब पूरी तरह लाॅकडाउन वाले जनपदों की सूची में शामिल होने से सिर्फ चार कदम की दूरी पर खडा है। इस बीच जब लोग राहत मिलने की बात सोच रहे हैं, अगर हम नहीं सम्हले तो और सख्त लाकडाउन से गुजरना होगा। अभी तक मंडी समिति में सोशल डिस्टेंसिंग बनये रखने के लिए जिला प्रशासन जूझ रहा है। कभी रात में 12 बजे मंडी सज जाती है तो कभी तय समय सुबह जार बजे से पहले ही दुकानदार और खरीददारों की भीड जुट जाती है। अब मंडी समिति की ओर से जारी किये गये पास भी अमान्य कर दिये गये हैं। आधार कार्ड के आधार पर नये सिरे से पास जारी किये जाने की कवायद चल रही है। दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि लोगों ने अपनी तरफ से पास बना लिये, इस लिये व्यवस्था गडबडाई। आगरा जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र से अभी भी लोगों का लगातार अपडाउन जारी है ऐसे में ये संक्रमित हुए तो पूरी सुरक्षा चेन को ही तोड कर रख देंगे। दूधियाओं के लिए पास जारी किये जाने की बात तो हुई लेकिन यह परवान नहीं चढ सकी। डोर स्टेप डिलीवरी में लगे लोगों को भी अभी पूरी तरह से पास जारी नहीं किये गये हैं।  

मंडी में प्रवेश से पूर्व करानी होगी थर्मल स्केनिंग
कृषि उत्पादन मंडी समिति में प्रवेश करने से पूर्व अब सभी को पहले थर्मल स्केनिंग से गुजरना होगा। यहां प्रतिदिन दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की खरीद फरोख्त को जुटने वाली भीड़ के चलते यह निर्णय लिया गया है। मंडी प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए बुधवार से मंडी में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्केनिंग आरम्भ करा दी है। बुधवार को सचिव सुनील कुमार शर्मा ने स्केनर मशीन से लोगों की स्केनिंग कर इसकी शुरूआत कर दी है। अब यहां प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग की जाएगी और जरा सा भी संदेह होने पर कंट्रोल रूम को सूचित कर उसका परीक्षण कराया जाएगा।

डोर स्टेप डिलिवरी में लगे लोगों की नहीं हो रही जांच
मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि डोर स्टेप डिलीवरी में लगे लोगों की भी जांच की जाए। यह लोग मास्क आदि लगाकर सामग्री की आपूर्ति करें। जबकि मथुरा में ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है। दूध से लेकर सब्जी और दूसरी वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी में लगे लोगों की जांच अभी तक शुरू नहीं हुई है। बाहर से आने वालों को हर हाल में क्वारंटीन किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं।

धर्म नगरी ने कभी नहीं देखा ऐसा वीराना
कान्हा की नगरी में गोवर्धन, बल्देव, महावन, राधाकुण्ड, वृंदावन, मथुरा आदि धर्म स्थलों पर जो सडकें और गलियां हमेशां श्रद्धालुओं से खचाखच रहती थीं वह अब वीरान हैं। ऐसा वीराना धर्म नगरी ने कभी नहीं देखा। बुजुर्ग भी याद करने के बाद ऐसी स्थिति को खोज नहीं पाते हैं। हालांकि लोगों का हौंसला मजबूत हैं और कोरोना पर जीत का विश्वास भी अटूट बना हुआ है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More