BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने घटना पर जताया खेद

मथुरा। हाथरस मंे हुए लाठीचार्ज की घटना के विरोध मंे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चैधरी के पक्ष मंे बालाजी पुरम मंे हुए चार दलों की संयुक्त सभा के दौरान सपा और रालोद जिलाध्यक्षांे के बीच पनपे विवाद का बुधवार को पटाक्षेप हो गया।

सपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने घटना पर खेद व्यक्त किया। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने पूरे प्रकरण के यहीं खत्म हो जाने की बात कह कर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को एकजुटता से काम करने की अपील की। 

इसके लिए समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बाकायदा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सपा और रालोद के पदाधिकारी मौजूद रहे। 12 अक्टूबर को0 खेत बचाओ किसान बचाओ रैली के दौरान मंच संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष रालोद रामरसपाल पौनियां ने सपा के जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन को नाम से संबोधित करते हुए मंच से उतर जाने के लिए कह दिया था। जबकि मंच पर धर्मेन्द्र यादव के साथ सपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। महापंचायत के बाद दोनों पार्टियों ने इसे संज्ञान मंे लिया।


बताया जा रहा है कि रालोद जिलाध्यक्ष को इस विवाद  का जिम्मेदार माना गया। जिस पर रालोद के हाईकमान के आदेश पर रामरसपाल पौनियां ने लोकमणिकांत जादौन के छाता स्थिति आवास पर पहुंच कर खेद व्यक्त किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने फैसाल किया कि सार्वजनिकतौर पर कार्यकर्ताआंे के सामने इस विवाद को खत्म किया जाये। इससे दोनों पार्टियों को नुकसान हो रहा है, लम्बा नहीं खिंचना चाहिए।


प्रेसवार्ता के दौरान ठा. यदुवीर सिंह सिसौदिया, डॉ. साधना शर्मा, गौरव किशनपुरिया, लोकेश चैधरी,  राघवेंद्र ठाकुर, रामबाबू पण्डा, गुरमुखदास, खलील अहमद एड., भरत उपाध्याय, अजय गौड़, प्रह्लाद चैधरी, विजिंदर चैधरी, सत्यवीर चैधरी, राजवीर सिंह, लखन मुखिया, सत्यभान,धरजंय, मुकेश फौजी, चिंटू,मोहित, नारायण, खुशबू इत्यादि लोग मौजूद रहे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More