BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नगर पालिका एवं नगर पंचायतें कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराये

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों कीे कार्ययोजनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जनपद की नगर निकायों में 14 वें वित्त आयोग की लाखों की धनराशि से निकायवार प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर ईओ एवं चेयरमेन को निर्देश दिए कि वह इस प्रकार कार्य करें जिससे आम आदमी को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने पुरानी कार्ययोजना की भी समीक्षा की, जिसमें नगर पालिका कोसीकलां, नगर पंचायत चैमुहां, एवं बरसाना में एक-दो कार्य पूर्ण न करने पर कडी फटकार लगाते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में साफ-सफाई एवं स्ट्रीट लाईट तथा पानी उपलब्ध कराने की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाये। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को प्रत्येक नागरिकों तक पहुंचाया जाये।
श्री मिश्र ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए समस्त ईओ को निर्देशित करते हुए कहा प्रस्तुत किये गये प्रस्तावों के सापेक्ष व्यय की जाने वाली धनराशि का सही उपयोग किया जाये। निकायों द्वारा नगरों में सड़क, नाली, इन्टरलाकिंग, स्ट्रीट लाईट, ओवर हेड टैंक आदि के प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने जल निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ताओं को प्रस्तुत प्रस्तावों के परीक्षण के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावों के सापेक्ष जो धनराशि अंकित की गई है उसके सापेक्ष किये जा रहे कार्यो का भी आकलन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये।  
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये सडकों आदि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाते हुए जनसामान्य के लिए यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराने की दृष्टि से निर्माण कार्य सुनिश्चित किये जाये। बैठक में नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिकाओं द्वारा स्वच्छ शौचालयों के निर्माण की भी समीक्षा करते हुए कहा कि जिन निकायों द्वारा लक्ष्य पूर्ति नहीं की गई है वह समय रहते हुए लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें और जहां पर शौचालय नहीं बने है शौचालयों का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रभारी अधिकारी निकाय सुरेन्द्र प्रसाद यादव, उप जिलाधिकारी गोवर्धन राहुल यादव, छाता सुरेश चन्द, मांट कृष्णा नन्द तिवारी सहित सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के चेयरमेनगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More