BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : धूमधाम से निकली मां यमुना की शोभायात्रा

मथुरा । चार दिवसीय श्री यमुना भक्ति गुणगान महोत्सव का शुभारम्भ भव्य यमुना शोभायात्रा के साथ हुआ । मंगलवार को श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान एवं विठ्ठलेशाचार्य ट्रस्ट के तत्वाधान मंे निकाली गयी भव्य यमुना शोभायात्रा सैकड़ों यमुना भक्त जय यमुना मैया का जयघोष करते हुये यमुना घाट पहुॅंचे । स्वर्ण कमल पुष्पों से यमुना पूजन किया गया ।
शोभायात्रा डैम्पियर नगर स्थित श्री माथुर चतुर्वेद संस्कृत महाविद्यालय से प्रारम्भ हुई । सबसे आगे मान मंदिर बरसाना गुरूकुल से आये विद्यार्थी वाद्ययंत्र एवं शंख बजाते हुये चल रहे थे । यमुना महारानी की झाँकी के साथ पीत वस्त्रों में सजी महिलायें सिर पर मंगल कलश धारण करते हुये मधुर भजनों पर नृत्य करते हुये चल रहीं थीं । कलशयात्रा होलीगेट, छत्ता बाजार होते हुये राजाघाट पहुंची । जहाँ श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से तैयार किये गये 1100 सोने के कमल पुष्पों से यमुना पूजन किया ।
वापी मुम्बई से आये वल्लभ सम्प्रदाय के पुष्टिमार्गीय संत गोविन्दरायजी महोदयाश्री महाराज ने कहा कि यह ब्रज का सौभाग्य है कि श्रीकृष्ण लीलाओं की साक्षी यमुना आज भी हमें दर्शन दे रहीं हैं । यमुनाजी श्रीकृष्ण की पटरानी हैं । अगर हम श्रीकृष्ण को भगवान के रूप में पूजते हैं तो माँ यमुना को पूर्ण श्रद्धा से स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है ।
यमुना में नावों द्वारा चुनरी चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग प्रसाद के दर्शन किये । बाल कलाकार चिंकी वर्मा एवं मीनाक्षी अग्रवाल ने नृत्य की प्रस्तुति दी । संस्थाध्यक्ष नरेन्द्र एम. चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजन 29 नवम्बर तक संस्कृत महाविद्यालय में चलेगा जहाँ विभिन्न कार्यक्रम होगंे ।
शोभायात्रा में संस्था के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेश चन्द्र खण्डेलवाल, हरिओम अग्रवाल माँट वाले, नंदू भाई, कमल जुठलानी, लोकेश गर्ग, डॉ. दीपक गोस्वामी, नरेन्द्र गर्ग, माधव, डा. दीपा अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, सपना खण्डेलवाल, अभिषेक गौतम, भरत खण्डेलवाल, ममता भारद्वाज, अंजु शर्मा, आभा द्विवेदी, बृषभान गोस्वामी, वंदना शर्मा, राजकुमार, डॉ नीतू गोस्वामी, चन्द्र प्रकाश शर्मा, कृष्ण मुरारी दीक्षित, रश्मि चतुर्वेदी, रेनू उपाध्याय, जगदीश वर्मा, राजेन्द्र गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More