BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजित

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती के बैनर तले एक सेवा संगम कार्यक्रम का आयोजन 23 व 24 नवम्बर को होने जा रहा है। जिसमें दो दिवसीय मेला के दौरान तीन सौ संस्थाओं का समागम देखने को मिलेगा।  
विभाग प्रचारक गोविंदजी ने बताया कि विभिन्न कारणों से वंचित रह गए वर्ग में स्वाभिमान का संचार कर उसे स्वावलंबी बनाने के लिए एवम् समाज में समरसता का भाव जाग्रत करने के लिए आरएसएस के संगठन सेवा भारती द्वारा बिना किसी राजकीय अनुदान व सहयोग के वर्तमान में देश भर में एक लाख से भी अधिक सेवा के विविध प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं, सेवा के ये प्रकल्प आगे आने वाले समय में और श्रेष्ठ प्रदर्शन करें एवं अन्य आयामों में अपनी सेवाएं दे इसके लिए सेवा भारती बृज प्रांत द्वारा सेवा संगम का आयोजन किया जा रहा है।
सेवा संगम में अपने संघ के द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की झांकी, प्रदर्शनी तो रहेगी ही, इसके अलावा समाज में सेवा कार्य करने वाले भिन्न भिन्न संस्थाओं और ट्रस्टों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है कि वे भी आएं उनके द्वारा किए जाने वाले प्रकल्पों की झांकी या प्रदर्शनी वहां लगाएं, उन्होंने कहा कि संघ भी नई नई चीजों को सीखना चाहता है, और इन संस्थाओं और ट्रस्टों को आमंत्रित करने के पीछे यही वजह है कि वे आएं और अपने द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों से संघ एवम् समाज को अवगत कराएं, जिससे सबको यह पता चल सके कि समाज में किस क्षेत्र में और क्या क्या सेवा कार्य हो सकते हैं।

आगरा के मेयर करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन
सेवा संगम कार्यक्रम की प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को प्रातः 11 बजे आगरा के महापौर नवीन जैन करेंगे। दोपहर साढे बारह बजे गीता मनीषी संत ज्ञानानंद जी महाराज के आशीर्वचन से सेवा संगम कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सेवा भारती डॉ सुधीर जी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक करेंगे।

मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित रविवार को
रविवार को प्रातः 11 बजे से मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें आशीर्वचन साध्वी सत्यप्रियाजी देंगी। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला कार्य प्रमुख, सेवा भारती रेणु पाठक रहेंगी। दोपहर तीन बजे समापन कार्यक्रम होगा जिसमें स्वामी अवधेशानंद जी के आशीर्वचन होंगे। मुख्य अतिथि पराग अभ्यंकरजी अखिल भारतीय सेवा प्रमुख आरएसएस रहेंगे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More