BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मनरेगा मजदूरों को कार्य करने की अनुमति

मथुरा। अब दिखावे की सामाजिकता भारी पडेगी।  दाहसंस्कार में लोग खुद की सामिल होने से परहेज करें तो बेहतर, अब जिला प्रशासन भी इसे गंभीरता से ले रहा है हालांकि प्रशासन की ओर से कहा गया है कि 20 से अधिक लोग दहासंस्कार में सामिल न हों लेकिन बेहतर यही होगा कि  दाहसंस्कार में सामिल होने से बचा जाए। सामाजिक दायित्व निभाने के कई तरीके हो सकते हैं। हम उस परिवार की मदद कर सकते हैं जिस पर मुशीबत आई है। इसके लिए दाहसंस्कास में में जुटने की जरूत नहीं है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि लाॅक डाउन के दृष्टिगत किसी भी दाहसंस्कार में 20 लोगों से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे और वह भी सोशल डिस्टेंस बनाये रखेंगे। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि मनरेगा मजदूर अपने कार्य को करेंगे, जिसमें विशेष रूप से जलसंरक्षण हेतु तालाबों को भरना एवं गूल आदि का कार्य विशेष रूप से करेंगे। उन्होंने बताया कि मनरेगा कार्य करते समय प्रत्येक मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखेगा, सभी को मास्क तथा साबुन उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने परियोजना निदेशक ग्राम्य अभिकरण को निर्देश दिये कि मनरेगा के अन्तर्गत किये जा रहे कार्य की डिजीटल डायरी बनायी जायेगी।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने गैंहू खरीद पर जोर देते हुए कहा कि किसानों की उपज को निर्धारित मूल्य पर खरीदा जायें। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह ने अगवत कराया है कि जनपद में 2329 मैट्रिक टन गैंहू की खरीद 452 किसानों से की जा चुकी है। किसानों की फसल के लिए 78 गैंहू खरीद केन्द्र खोले गये हैं।
जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि आगंनबाडियों द्वारा वितरित किये जाने वाला पोष्टाहार डोर-टू डोर वितरण कराया जाये तथा इसके लिए रोस्टर बनाकर कार्य पूरा किया जाये। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को माइक्रो लेबल पर पोष्टाहार वितरण पर ध्यान देने के निर्देश दिये।
श्री मिश्र ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा तथा स्वास्थ्य से संबंधित सभी लोग आरोग्य एप को डाउनलोड करें और अन्य लोगों को भी आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि आॅनलाइन शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि वह अपने अधूरे कार्यों को पूर्ण कराना प्रारम्भ करें, लेकिन प्रत्येक कार्य में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाये।  बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, ज्वांइट मजिस्टेªट जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह, एसीएमओ डा0 राजीव गुप्ता, डा0 दिलीप कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More