देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सडकों और नदी के किनारे औषधीय पौधे लगाये जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इस बार बरसात के मौसम में 26 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए मनरेगा के तहत मनरेगा और प्रवासी मजदूर गड्डे खोदेंगे जिससे उन्हें रोजगार मिल सके।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट के सभागार में उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिये कि आने वाले समय में 26 लाख वृक्षों का रोपण किया जायेगा, जिसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली जायें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के लिए गढ्ढा खुदाई का कार्य मनरेगा के अन्तर्गत पूर्ण कर लिया जाये, जिसमें प्रवासी मजदूर एवं श्रमिकों को शामिल किया जाये। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के लिए कम्पोस्ट खाद की भी तैयारियां कर ली जाये, जिसे गौआश्रय स्थल से क्रय कर लिया जाये। उन्होंने नदी के किनारे-किनारे फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण करने के निर्देश दिये।
श्री मिश्र ने कहा कि नीम, पीपल, बरगद, आम्वला आदि के पेड़ों को लगाने में विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि गतवर्ष में रोपित किये गये पेड़ों की भी सुरक्षा भलीभांति की जाये। यदि किसी स्थान पर पेड़ मृत हो चुकें हों तो उनका पुनः रोपण किया जाये। उन्होंने सहजन की पौधों को बड़ी मात्रा में लगाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजकीय विभागों के साथ-साथ सामाजिक संस्था, नौजवान, व्यापारी, स्वयंसेवी संगठन एवं जनप्रतिनिधियों को भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने निर्देश दिये कि कक्षा-6 व उससे अधिक कक्षा के बच्चों से भी दो-दो पेड़ लगवाये जायें। बैठक में उप जिलाधिकारी महावन जग प्रवेश, ज्वांइट मजिस्टेªट दीक्षा जैन, उप जिलाधिकारी सदर क्रान्ति शेखर सिंह, गोवर्धन राहुल यादव, डीएफओ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
Uttar Pradesh government to begin distribution of free ration for 3 months to poor, migrant workers from today