BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : नगर पंचायत कम करेगा गृह कर की दरें

नंदगांव। गृह एवं जल कर मामले को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में बैठक का आयोजन कर प्रस्तावित दरों को कम करने पर विचार किया गया। 14 अगस्त को नगर पंचायत द्वारा नगर में गृह कर लगाये जाने तथा जल कर में वृद्धि का प्रस्ताव पास किया गया था। इससे नगरवासीयों में रोष बढ गया। चार बार पंचायत का दौर चला। नगरवासी कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण एवं अन्य प्रासनिक अधिकरियों से भी मिले। सोमवार को नगर पंचायत में सभासदों ने एक बैठक कर 14 अगस्त के समस्त प्रस्तावों को खारिज करने का प्रस्ताव पास किया गया। सूचना के बाबजूद बैठक में ईओ व चेयरमेन अनुपस्थित रहे। गृह कर को समाप्त करने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम एवं नगर पंचायत प्रभारी से भी मिला। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में पूर्व एमएलसी लेखराज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गृह कर में सांधन पर विचार किया गया। इस दौरान एक कमरे पर 50 रुपये तथा इसके अतिरिक्त प्रत्येक कमरे पर 25 रुपये लगाए जाने का सुझाव दिया। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले, खुली भूमि, पा आवास, कृषि उपकरण के उपयोग हेतु भवन, बरामदा, टिन शेड, टॉयलेट, बाथरुम, पर कोई कर नहीं लगाया जाएगा। जलमूल्य में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। इस अवसर पर प्रो. उदयसिंह वर्मा, ईओ बीएन कुवाह, बच्चू चेयरमेन प्रतिनिधि, पूर्व चेयरमेन ताराचंद गोस्वामी, बदनसिंह पूर्व चेयरमेन, कल्लूदादा, मवासी मेंबर, भागीरथ चौधरी, लखन मुखिया, महेंद्र, संत, परमो, बिहारीलाल, सिब्बो, नंदो मुनीम, रामचरन आदि मौजूद रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More