BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मंत्री ने मथुरा पुलिस को दी क्लीनचिट

मथुरा(गौरव सिसोदिया)। उत्तर प्रदेश सरकार में पशुपालन और दुग्धविकास मंत्री चैधरी लक्ष्मीनरायण ने मथुरा पुलिस को क्लीनचिट दी है। विगत कुछ दिनों से मथुरा में हो एक के बाद एक हो रही बडी घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खडे कर दिये थे। राया में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मंत्री चैधरी लक्ष्मीनरायण का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वह मीडिया से भी मुखातिब हुए। पत्रकार ने जब मथुरा की कानून व्यवस्था पर सवाल पूछा तो मंत्री ने ऐसा जबाव दिया कि हर कोई चैंक गया। उन्होंने कहाकि लोग आत्महत्या कर रहे हैं तो इसमें कानून व्यवस्था को कोई रोल नहीं बनता है। यह एक बीमारी है, व्यक्ति पर जब डिप्रेशन हावी हो जाता है तो वह आत्महत्या कर लेता है। हाल ही में हांगकांग में एक जज ने अपने कोर्ट में ही खुद को गोली मार ली। जब मानसिक स्थिति खराब होती है तो लोग गोली मार लेते हैं। इसमें पुलिस की क्या गलती। उत्तर प्रदेश की पुलिस देश के सबसे बडे राज्य की उत्तम पुलिस है जो कि सही कार्य कर रही है। अगर कहीं कोई समस्या होती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक्शन लिया जाता है। सरकार के विकास कार्यों को बताते हुए चैधरी लक्ष्मीनरायण ने कहाकि जितना कार्य विगत 2.5 साल में भाजपा की प्रदेश सरकार ने किया है उतना विकास कार्य प्रदेश में पिछले 70 साल में नहीं हुआ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More