देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। दूध डाल कर मथुरा से गांव लौट रहे दूधिया को गोकुल बैराज पर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली दूधिया के पेट में लगी है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। रात करीब ग्यारह बजे थाना महावन क्षेत्र के गांव नगला पापडी निवासी 22 वर्षीय दूधिया नरेन्द्र पुत्र नन्दकिशोर दूध डाल कर अपने गांव लौट रहा था। गोकुल बैराज पर अपाचे पर आये बदमाशों ने नरेंद्र के रोक लिया और उसके साथ हाथापाई की। इसके बाद गोली मार दी और फरार हो गये। सूचना पर थाना सदर बाजार और थाना महावन की पुलिस पहुंच गई। घायल को घायल दूधिया को महोलीरोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद मामला दो थानों के बीच सीमा विवाद में उलझ गया। एसडीएम महावन भी थाने पहुंच गईं। महावन थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।













Related Items
मूसेवाला के पैतृक गांव पहुंचे राहुल गांधी, माता-पिता से मिलकर जताया दुख
मध्य प्रदेश का यह गांव संयुक्त राष्ट्र के अवॉर्ड के लिए नामांकित, मिलेगा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड
आयुष्मान कार्ड प्रत्येक गांव के प्रत्येक पात्र परिवार को मिलेगा