BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : व्यापारी संगठनों ने की प्रतिदिन बाजार खोले जाने की मांग

मथुरा। लॉकडाउन-4 समाप्त हो गया है। लॉकडाउन-5 में अनलॉक-वन की गाइड लाइन राज्य सरकार ने जारी भी कर दी है। लेकिन, अभी जिला प्रशासन द्वारा बाजारों के खुलने व रात्रि कर्फ्यू के लिए किसी तरह के कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं। कस्बों में भी नई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। आड इविन  फर्मूला पर सप्ताह में अभी तीन दिन ही बाजार को खोला जा रहा है।
वहीं दूरी ओर व्यापारी संगठन मांग कर रहे हैं कि दुकानों को अब प्रतिदिन खोला जायें। स्थानीय व्यापारियों ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर प्रतिदिन दूकानें खोलने की मांग की है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल रजि मथुरा के अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी एवं महामंत्री सुनील कुमार अग्रवाल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार मथुरा वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत बाजारों को भी प्रतिदिन खोले जाने की अनुमति दी जाए, उन्होंने कहा कि व्यापारी सोशल डिस्टेंस आदि का पूरी तरह से पालन करेंगे ।
संयुक्त महामंत्री रामचंद्र खत्री तथा उपाध्यक्ष गुरूमुखदास गंगवानी ने प्रशासन से मांग की कि बाजारों को खलने का समय सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक रखा जाए, वहीं मथुरा वृन्दावन के प्रमुख मन्दिरों के समीप के बाजार सुबह 7 बजे से खुलने की अनुमति प्रदान की जाए।
व्यापार मण्डल के मीडिया प्रतिनिधि किशोर इसरानी ने कहा कि प्रतिदिन बाजार खुलने से भीड़ का दबाव घटेगा, जिससे सोशल डिस्टेंस का पालन भी आसानी से हो जायेगा, वहीं प्रतिदिन बाजार खुलने से आर्थिक संकट से झूझ रहे व्यापारी जल्द उबर सकेंगे और देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महावीर मित्तल, वरिष्ठ मंत्री शशिभानु गर्ग, विकास जिंदल आदि ने धौलीप्याऊ तथा घीयामंडी के कुछ क्षेत्र जिनमें संक्रमित मिले थे, उन्हें भी नयी गाइडलाइंस के अनुसार पुनः समीक्षा कर बाजार खुलवाये जाने की मांग की।
युवा नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अखिल जिन्दल, सचिन चतुर्वेदी आदि ने फल सब्जी के साथ-साथ पटरी दुकानदारों को भी अनुमति प्रदान करने की मांग की।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More