BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : एसडीओ को दिया ज्ञापन

मथुरा। कई दिनों से अंधेरे से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूटा.यहां भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर रमेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में ग्रामीण व भानु के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. वहीं सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी गोवर्धन मौके पर पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा.मामला गोवर्धन के गांव अडींग का है. जहां बीते कई दिनों से विद्युत कटौती चरम पर है.ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन शराब के नशे में अपनी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं.जबकि इनकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग के आला अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से कर दी गई है.लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक लाइनमैनो पर कोई कार्यवाही नहीं की गई. ग्रामीणों ने बताया कि यहां तैनात लाइनमैन सुनील शर्मा आए दिन शराब के नशे में विद्युत आपूर्ति के तारों को काट जाता है और फिर जोड़ने का पैसा मांगता है.जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से लाइनमैन सुनील शर्मा व एक  अन्य लाइनमैन को तत्काल हटाने की मांग की. इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह सिकरवार, पूर्व मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश गर्ग , लक्ष्मण निर्बान,महेश सैनी ,राज भूषण शर्मा ,राजेंद्र सैनी ,योगेंद्र सिंह, राजू अग्रवाल, नीरज अग्रवाल अन्य ग्रामीण मौजूद रहे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More