देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में संलग्न संस्था श्रीब्रजयात्रा सेवा संस्थान द्वारा 4 दिवसीय द्वितीय यमुना भक्ति गुणगान महोत्सव का आयोजन आगामी 26 से 29 नवम्बर तक किया जायेगा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को लेकर एक बैठक गोविन्द नगर स्थित सर्वेश्वरी सदन में आयोजित की गयी।
संस्थापक अध्यक्ष नरेन्द्र एम चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजन में यमुना प्रदुषण मुक्ति एंव ब्रज संस्कृति संवधर्न से जुड़े हुये विभिन्न जनजागरूकता के कार्यक्रम रखे गये हैं । प्रथम दिवस माँ यमुना की भव्य शोभायात्रा 501 कलश और नृत्य संगीत बैण्ड बाजो के साथ निकलेगी । छप्पन भोग, महाआरती, चुनरी उत्सव का आयोजन होगा जिसमें देश विदेश से यमुना भक्त शामिल होंगे। यमुना प्रदूषण मुक्ति पर संवाद कार्यक्रम होगा जिसमें अन्य प्रदेशों में जल संरक्षण पर कार्य करने वाले लोग भी शामिल होगें ।
राष्ट्रीय संयोजक एड. अनुपम गौतम ने कहा कि कार्यक्रम में ब्रजभाषा कवि सम्मेलन, राष्ट्रीय संगीत सम्मेलन होगा । यमुना से जुड़ी बच्चों की अनेकों प्रतियोगिताएं भी रखी गयीं हैं । महोत्सव का विशेष आकर्षण 1008 स्वर्ण पुष्पों से यमुना जी का पूजन होगा जिसमें भागवताचार्य पंकज शास्त्री का सहयोग प्राप्त होगा ।
बैठक में संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महेश चन्द खण्डेलवाल ने महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपा अग्रवाल एव जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गर्ग को मनोनयन पत्र देकर मनोनीत किया।
बैठक में संस्थान के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ दीपक गोस्वामी, कार्यक्रम संयोजक हरिओम अग्रवाल ‘मांट वाले’, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ सीमा मिश्रा, अमित वाष्र्णेय, राजकुमार खण्डेलवाल, गजेन्द्र कुमार शर्मा, वंदना शर्मा, सरवन अग्रवाल, महेश चन्द अग्रवाल एड., सुखदेव चतुर्वेदी, डॉ सी. क.े उपमन्यु, महेश वाष्र्णेय, सुरेश परिहार, गोविन्द स्वरूप, अंजू शर्मा, निर्मला सिंह, एड. विकास पारासर एवं मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ‘समन्दर’ आदि उपस्थित थे।













Related Items
महाशिवरात्रि: अदा शर्मा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री
भाजपा समर्थन मंच ने उत्साह से मनाया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव