BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : त्यौहार को लेकर थाना राया में बैठक का आयोजन

मथुरा। जाम के लिए कुख्यात राया कस्बे को दीपावली पर जाम से बचाने के लिए पुलिस प्र शासन ने कवायद तेज कर दी है। इसमें स्थानीय व्यापारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। थाना राया परिसर में स्थानीय लोगों और आसपास के गांवों के प्रधानों के साथ थाना प्रभारी  बैठक ली। इस दौरान यह भी सुनिष्ति किया गया कि कहीं भी कोई भी असामाजिक तत्व  किसी अवांछित गतिविधि को अंजाम देते हुए मिले तो इसकी तत्काल सूचना पुसिल को दी जाये। त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए सभी वर्गों के लोगों के साथ बैठक ली गई और आवश्यक दिशानिर्दश दिये। दिवाली और भाई दूज के त्यौहार को लेकर थाना राया परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह ने कहा कि दिवाली का त्यौहार आप सभी मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये असामाजिक तत्वों को बख्शा नही ंजायेगा। आतिशबाजी की दुकानेे आबादी क्षेत्र से बाहर लगायी जाएंगी। बिना लाइसेंस के आतिशबाजी की दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी और दुकानदारों को दुर्घटना के बचाब हेतु बालू और पानी की समुचित व्यवस्था करनी होगी। भाई दौज पर लगने बाले जाम की समस्या को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। जिससे जाम की समस्या पैदा न हो। वहीं व्यापारियों दुकानदार से जाम की समस्या से निपटने के लिए सहयोग की अपील की गयी। बैठक में तहसीलदार मांट सुभाष चन्द्र यादव, कस्बा प्रभारी भोजराज अवस्थी राजकुमार अग्रवाल, सुरेश प्रधान, जिलानी शाह, शाकिर खान, अमरुद्दीन कुरैशी, पूरन प्रधान, रामकुमार प्रधान, वीरपाल सिंह, नारायण हरि शर्मा, संजय अग्रवाल आदि गणमान्य लोग और ग्राम प्रधान मौजूद थे ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More