BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : बरसाना में शुरू हुआ 12 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर

मथुरा। बरसान में प्रतिवर्ष लगने वाला निःशुल्क चिकित्सा शिविर सोमवार से विधवतरूप से शुरू हो गया। शिविर 14 फवरी तक चलेगा। इस दौरान चिकित्सक आसपास के 120 गांवों के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज करेंगे। 1998 में भक्तिवेदान्त अस्पताल और अनुसंधान संस्थान जो श्री चैतन्य सेवा ट्रस्ट की एक परियोजना है, की स्थापना हुई और तब से इस अस्पताल ने अपना ध्यान केवल समुदाय के कम विशेषाधिकारी लोगों की सेवा हेतु केंद्रित किया है ।
पिछले दो दशकों से यह अस्पताल महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिल्ले के अधिकांश भाग और यूपी के मथुरा जिल्ले के बरसाना गांव में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए चिकित्सा शिविर के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुँच रहे हैं। बरसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिल्ली से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर मथुरा जिल्ले के उत्तर प्रदेश  में स्तिथ हैं। यह केंद्र बरसाना और आसपास के 120 गांवों में अनिवार्य अंधेपन के उन्मूलन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जरूरतमंद ग्रामीणों को मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी सहित निःशुल्क नेत्र देखभाल सेवा प्रदान कर रहे हैं।
डा. रंजीत वाघले के अनुसार, हम पिछले 28 वर्षों से, जनवरी-फरवरी के महीने में, बरसाना में, निःशुल्क वार्षिक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष का मुफ्त आँखों का शिविर 3 फरवरी से 14 फरवरी 2020 तक जारी रहेगा । यह शिविर का आयोजन बरसाना स्तिथ राधा-माधव आश्रम तथा बरेली आश्रम में किया गया हैं । इस शिविर में लग-भग 2000 से ज्यादा गांव-वासियों का आँखों का जांच किया जाएगा एवं 800 लोगों का मुफ्त मोतिया-बिन्द का इलाज किया जाएगा । इसके साथ-साथ इस जगह पर 3 फरवरी से 6 फरवरी 2020 तक दांतों की देखभाल एवं चिकित्सा की जायेगी।
डॉ वेंकटरमनन पीएचडी कहते हैं, खुद को जानने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद को दूसरों की सेवा में खो दें । हमारे डॉक्टर लोगों के भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसलिए वे रोगियों की सेवा में बिल्कुल भी संकोच नहीं करते हैं। हमने देखा कि इस क्षेत्र में व्यापक रूप से नेत्र समस्या विद्यमान हैं, वरिष्ठ नागरिक स्वयं के स्वास्थ्य के बारे में अंजान हैं, यह एहसास हैं कि हम इस क्षेत्र से अनिवार्य अंधेपन को दूर करने के लिए आज तक शिविरों का आयोजन करते आ रहे हैं। हम बड़ों को मुस्कुराते हुए देखना पसंद करते हैं जब वे हमारी सेवाओं को प्राप्त करते हैं। बदले में हम धन्य हो जाते हैं जब वे हमें आशीर्वाद देते हैं। हमारा उद्देश्य हैं की हम बारसाना में एक नए अस्पताल का निर्माण करे जिससे हम इस समुदाय को स्वास्थ्य देखभाल हेतु सेवाएं प्रदान कर सके। यह हम सभी के लिए एक उम्मीद की किरण हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More