BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : बच्चों की मौत पर मौन साध गयी कान्हा की नगरी

मथुरा। बच्चे भगवान का रूप होते हैं और ब्रजवासी अपने कान्हा की पूजा बालरूप में ही करते हैं। इसी लिए ब्रज के हर बालक मंे कान्हा और हर बालिका में राधा का स्वरूप देखा जाता है। षिषु सदन में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टार ने मासूम बच्चों की जिंदगी छीन ली। कई बच्चे अभी भी जिंदगी और मौत से झूल रहे हैं। बच्चों की मौत पर भी कान्हा की नगरी के लोगों का दिल नहीं पसीजा। कहीं से कोई आवाज नहीं आई, इस सिस्टम के खिलाफ। एक तरह से कान्हा की नगरी मासूमों की मौत पर मौन साध गई। वह तमाम सामाजिक संस्थाएं जो हर छोटी बडी घटना पर प्रतिक्रिया देने और प्रदर्षन करने के लिए उतावली रहती हैं वह भी कहीं नजर नहीं आयीं। यह सब अनायास नहीं है। अधिकारियों के नजदीक रहने का सुख बहुत बडा हो गया है। तमाम साधन संपन्न लोग जो समाज में स्थान बना पाने या लोगों के बीच अपने कामों से चर्चा पाने से वंचित रह गये हैं, वह लोग कथित समाज सेवा के नाम पर इस टीस को कुछ कम करते रहते हैं। इस षिषु सदन की ओर किस सामाजिक संस्था ने षायद ही कभी रूख किया हो। अब क्यों कि यह मामला उपर तक पहुंच चुका है। अधिकारियों की गले की फंास बनता जा रहा है, ऐसे में जिस अधिकारियों को खुष करने, उनके साथ उठने बैठने लायक बने हालातों को विरोध कर खराब करना इनके लिए समझदारी भरा कदम नहीं हो सकता, यही वजह है कि घोर लापरवाही से हुई बच्चों की मौत के बाद भी किसी संगठन ने जिम्मेदार लोगों के जिम्मेदारी तय की जाये इसके लिए आवाज नहीं उठाई है। 

अपराध निरोधक समिति ने किया दौरा
राजकीय बाल संप्रेक्षण ग्रह में दो बच्चों की मौत और एक दर्जन से अधिक बच्चों के बीमार हो जाने के बाद हडकंप मचा हुआ है। अब अधिकारी से लेकर एनजीओ तक सदन की ओर दौड लगा रहे हैं, हालांकि इस कवायद का संप्रेक्षण गृह में पल रहे बच्चों को कितना लाभ मिलेगा यह देखने वाली बात होगी। षनिवार को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ. उमेश शर्मा एवं अनुसचिव चैयरमेन वीरेन्द्र शर्मा के निर्देशन में मथुरा स्थित राजकीय शिशु बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। जिसमें बच्चो की पढ़ाई लिखाई से लेकर खाने पीने, रहने आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम में सेवानिर्वत सीडीओ आरएस गौतम द्वारा शिशु बाल संप्रेक्षण गृह की नवनिर्वाचित प्रभारी बीना देवी को निर्देशित करते हुए स्वछता पर विशेष ध्यान देने की बात की। निरीक्षण के लिए उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम में रिटायर सीडीओ आरएस गौतम, अर्पित जादौन, मीडिया प्रभारी कपिल देव शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, दिव्या साहनी, नमिता गोयल, विनीता शर्मा आदि थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More