देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। हेलीकॉप्टर यहां करीब 15 मिनट तक खड़ा रहा था। सूचना के साथ ही मौके पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। मगर किसी को भी सेना ने हेलीकॉप्टर तक नही आने दिया।
तकनीकी खराबी के चलते सेना के हेलीकॉप्टर ने बरसाना के संकेत गांव स्थित एसआरआर पब्लिक स्कूल के मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग की। हेलीकॉप्टर यहां करीब 15 मिनट तक खड़ा रहा था। सूचना के साथ ही मौके पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। मगर, किसी को भी सेना ने हेलीकॉप्टर तक नही आने दिया। इंस्पेक्टर बरसाना आजाद पाल का कहना है कि सेना ने पुलिस से किसी तरह की मदद नहीं मांगी। ग्रामीणों सहित पुलिस को भी दूर रखा गया।
इंस्पेक्टर बरसाना आजाद पाल सिंह ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह ने पुलिस को सूचना दी, मेरे आने तक पायलेट और सह पायलेट हैलीकाप्टर में कुछ कर रहे थे। इसके बाद हैलीकाप्टर उड कर चला गया। एहितयात के तौर पर सेना के हेलीकॉप्टर ने आपात कालीन लेंडिंग ली थी। करीब 15 मिनट के बाद वह उड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि लेंडिंग से पहले हेलीकॉप्टर में गांव के ऊपर कई चक्कर भी लगाए।
शायद सेना हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारने के लिए मैदान की तलाश कर रही थी। इसके बाद उसने मैदान में लेंडिंग की। जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि सैनिकों ने उन्हें हेलीकॉप्टर के करीब तक नहीं आने दिया। इलाका पुलिस भी हेलीकॉप्टर तक नहीं पहुँच सकी।किसी को यह जानकारी नहीं हो पाई की आखिर हेलीकॉप्टर मैदान में क्यों उतारा गया। माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ही उसे नीचे उतारा गया और बाद खराबी को दूर कर लिया गया।













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
लोकसभा चुनाव - कांग्रेस ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय और राजगढ़ से दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा
सेना के शीर्ष अधिकारी ने किया मणिपुर का दौरा, जमीनी हालात का जायजा लिया