BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मदद जारी

मथुरा । विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लोकडाउन के 19 वें दिन भी निराश्रित एवं निर्धन परिवारों को भोजन हेतु राशन सामग्री वितरण का कार्य जारी रखा गया । रविवार को संस्था अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज की प्रेरणा से विश्व शांति मिशन के कार्यकर्ताओं ने मथुरा के डेंपियर नगर स्थित नया नगला एवं आसपास की कालोनियों के पचास से ज्यादा परिवारों को आटा, दाल चावल, मिर्च मसाले, तेल इत्यादि राशन सामग्री की किट का वितरण किया । यहां जरूरतमंद परिवार में से एक से एक एक सदस्य को बुलाकर एक दूसरे से निर्धारित दूरी पर  खड़ा किया गया । सभी को मास्क पहनाया गया । उसके बाद मिशन के सचिव विजय शर्मा ने सभी को राशन सामग्री वितरित की ।
इसके पश्चात कार्यकर्ताओं की यह टीम मथुरा के ही बाढ़ पुरा सदर क्षेत्र पहुंची । यहां लगभग दो दर्जन परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई । संस्था मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया  कि जरूरतमंद परिवारों का चयन पहले ही टीम द्वारा कर दिया जाता है उसके पश्चात दूसरी टीम द्वारा वहां जाकर सभी निर्धारित परिवारों को बुलाकर के राशन सामग्री प्रदान की जाती है ।  पूरे कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंस  और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है । गौरतलब है कि संस्था द्वारा बवतवदं महामारी में बचाव हेतु 11 लाख पीएम केयर में जमा कराए गए हैं, वहीं संस्था द्वारा एक हजार निर्धन परिवारों को राशन सामग्री वितरित की जा रही है । सेवा कार्य में कमल शर्मा, दिलीप कुमार, ममता यादव, विष्णु शर्मा, अमित आदि शामिल रहे ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More