देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(केके पाठक)। कोरोना के खिलाफ जंग में सब अपने तरीके से युद्ध लड रहे हैं। नौहझील ब्लाक प्रमुख सुमन चैधरी का इस जंग में अनूठा अंजदा है। अपने सम्मान में मिले पटुके एवं अन्य सूती अंग वस्त्रों से स्वयं सिलाई की मशीन लेकर जरूरतमंदों के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। अपनी देवरानियों को भी अपने साथ इस काम में जुटा लिया है। देवरानियों के साथ अब तक घर में हजारों मास्क तैयार कर जरूरतमंदों को वितरित किए हैं।
यूं तो कोरोना वायरस जैसी महामारी से जंग लड़ने के लिए हर देशवासी विभिन्न तरीकों से मदद कर रहा है। कोई खाद्य सामग्री वितरित कर रहा है तो कोई मास्क वितरित कर मदद कर रहा है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की धर्मपत्नी से प्रेरणा लेकर नौहझील की ब्लाक प्रमुख सुमन चैधरी प्रतिदिन अपने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ जरूरतमंदों के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। उनके घर के सामने से निकलने वाले सब्जी वाले, दूधवाले एवं अन्य कामगारों को वह मास्क वितरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब पेट्रोलियम मंत्री की पत्नी खुद सिलाई की मशीन लेकर मास्क तैयार कर रही हैं तो उनके अंदर भी इस कार्य को करने की प्रेरणा जागृत हुई। उनका कहना है कि वह इस जंग के खात्मे तक अपने इस कार्य को निरंतर अंजाम देती रहेंगी। साथ ही वह इस सब कार्य को अपने सम्मान में मिले अंग वस्त्रों एवं पटुके से तैयार कर रही हैं। अब तक हजारों मास्क वितरित किए जा चुके हैं। ब्लाक प्रमुख श्रीमती चैधरी ने सभी घरेलू महिलाओं से अपील की है कि इस समय देश संक्रमण काल से गुजर रहा है। हर महिला घर में मास्क तैयार कर जरूरतमंदों को वितरित करने में अहम भूमिका निभाए जिससे महिलाएं भी कह सकें कि वह संकट के समय देश के काम आई।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
मनीष तिवारी व इंडिया ब्लॉक के 20 राज्यसभा सांसदों ने संसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए दिया नोटिस
बालों की कई समस्याओं को सुलझाता है मेथी दाना, इन हेयर मास्क से करें बालों को सुरक्षित