देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने मांग की है कि जिला प्रशासन साप्ताहिक बंदी के दिन बाजारों को सेनेटाइज कराये, साथ ही मांग की है कि सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सिर्फ व्यापारियों के उपर ठीकरा फोड कर जिला प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास न करे।
यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है जिसमें व्यापारी के साथ ग्राहक और जिला प्रशासन को भी बराबरी की भूमिका निभानी होगी। मथुरा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री सुभाष सैनी ने सोमवार को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में उनकी अनुपस्थित में एसडीएम राजीव उपाध्याय को सौंपा।
फेडरेशन ने ज्ञापन में मथुरा के बाजारों को साप्ताहिक बंदी के दिन सैनिटाइज कराया जाने की मांग की गई। सभी बाजारों के 17 मई के बाद से खुलने के बाद इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। अतः आपसे निवेदन है कि सभी बाजारों को सेनेटाइज कराया जाना आवश्यक है। जो भी व्यापारी मानकों का पालन नहीं करते उनको पुलिस द्वारा हिदायत देना उचित है।
परंतु देखने में आ रहा है कि दुकानदारों द्वारा जनता को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के लिए बार बार कहने के बाद भी अगर ग्राहक इसका पालन नहीं करता है तो व्यापारी को दोषी ना ठहराया जाए, ऐसा निवेदन आपसे किया जाता है।
ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला महामंत्री सुभाष सैनी, राकेश तोमर, विपिन गुप्ता, नानक चन्द आदि व्यापारी थे।













Related Items
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख
अमेरिका को पछाड़कर भारत बना दूसरा सबसे बड़ा 5जी मोबाइल बाजार, एप्पल सबसे आगे