BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मथुरा : मण्डी सिर्फ किसानों को रहेगी छूट, सामान्य व्यक्तियों को प्रवेश नहीं: डीएम

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कोरोना वायरस से संबंधित बैठक कलेक्टेªट सभागार में लेते हुए निर्देश दिये कि किसानों को मंडी में अपनी फसल लाने छूट रहेगी। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रातः 7 से 10 तक खुलेंगी। उन्होंने बताया कि घर-घर आवश्यक बस्तुओं के सामान की होम डिलीवरी करायी जा रही है, जिसके कारण दुकानों के समय में बदलाव किया गया है। श्री मिश्र ने जनपद में खाद्यान्न की स्थिति की गहन समीक्षा की। जिसमें जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में एक माह का स्टाॅक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि गेंहू की आवक बढ़ती जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि गेंहू अधिक आ रहा है तो उन्हें अन्य जनपदों के लिए भी भेज दिया जाये।
जिलाधिकारी को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह ने अवगत कराया कि 500 पीपीई किट आगरा से मंगाई गई हैं, जो यथाशीघ्र ही प्राप्त हो जायेंगी। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि क्वांरटाइन किये गये लोगों को खाना, पानी, चाय, बिस्कुट आदि का इंतजाम स्वास्थ्य विभाग करे, जिसके लिए पर्याप्त धनराशि आपदा राहत से दे दी जायेगी।
श्री मिश्र ने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए निजी चिकित्सालय भी प्रातः 8 से 12 बजे तक खोले जा रहे हैं। निजी चिकित्सालय अपने सभी चिकित्सा यंत्र जो उपचार में काम आते हैं वह प्रत्येक दशा में कार्यशील रखें, साथ ही पैरामेडीकल स्टाफ की व्यवस्था भी उनके द्वारा पर्याप्त मात्रा में की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि स्टाफ की लिस्ट पुलिस एवं प्रशासन को उपलब्ध करा दी जाये, जिससे उनको आने-जाने में कोई परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आशायें घर-घर जाकर बाहर से आने वाले व्यक्तियों का सर्वे करेंगी तथा जिला पंचायतराज अधिकारी एवं क्षेत्रीय चिकित्सक बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जांच करायेंगे। जिलाधिकारी ने आम जनता को खाना उपलब्ध कराने वाले प्रशासन एवं सामाजिक लोगों से अनुरोध किया कि खाना वितरण के समय सोशल डिस्टेंश का विशेष ध्यान रखें। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने कहा कि आढती अपने फुटकर विक्रेताओं की लिस्ट बनाकर दे दें। मण्डी में फुटकर विक्रेता एवं आढ़ती ही प्रवेश करेंगे। सामान्य व्यक्तियों का मण्डी में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को फसल लाने में छूट रहेगी। उन्होंने भट्टा मालिकों को निर्देश दिये कि वह रात्रि 10 बजे के पश्चात ही अपना ईधन मंगायें। श्री ग्रोवर ने कहा कि लाईसेंसी मेडीकल स्टोर की दुकानें ही खोली जायेंगी, जिन दुकानों पर लाईसेंस नहीं होगा उनको बन्द कराया जायेगा। उन्होंने ड्रग निरीक्षक से लाईसेंसी दुकानों की सूची मांगी है। बैठक में नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड, पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More