BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मैनेजर का सैंपल जांच को भेजा

मथुरा। पडोसी जनपद आगरा में कोरोना विस्फोट हो चुका है। आगरा इस समय कोरोना को लेकर प्रदेश का सबसे खतरनाक जनपद साबित हो रहा है। पूरे सिस्टम की नजर आगरा पर लगी हुई हैं। मथुरा की आगरा से लगने वाली सीमाएं सील कर दी गई हैं। कहा जा रहा है कि गांव की पगडंडियांे पर भी बैरियर लगा दिये गये हैं। इतना सब होने के बाद सरकारी साहब को कौन रोके। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अब भी लगातार आगरा से अपडाउन कर रहे हैं। वह भी पूरे अधिकार और धमक के साथ। बल्देव के गांव बरौली की सिंडिकेट बैंक शाखा के मैनेजर संतोश कुमार, कैशियर जितेन्द्र कुमर दुबे, सचिन ठाकुर, सौरभ सिंह तथा मनीष वर्मा शनिवार तक आगरा से अपडाउन कर रहे थे। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भय था कि ये कोरोना गांव में फैला देंगे। इसकी शिकायत की गई पर किसी ने सुना नहीं। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन की धमकी दी तो एसडीएम महावन के निर्देश पर सीएचसी बल्देव प्रभारी बिजेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बरौली की बैंक शाखा पर पहुंची। यहां टीम को मैनेजर संतोष के अलावा कैशियर जितेन्द्र दुबे और कर्मचारी सौरभ ही मिले। तीनों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद टीम इन्हें जिला अस्पताल लेकर मथुरा आ गई। यहां शाखा प्रबंधक का तापमान बढा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि दूसरे सिमट्म्स भी दिखे। इसके बाद शाखा प्रबंधक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज गया। जबकि दो अन्य का सैंपल नहीं लिये गये। सीएचसी प्रभारी बिजेन्द्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि सस्पेक्टिड को होम क्वारंटाइन किया गया है।
 
13 डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
वृंदावन के संयुक्त चिकित्सालय के 13 मेडिकल स्टाफ के खिलाफ वृदांवन कोतवाली में रिपोर्ट कराई गई है। वृदांवन संयुक्त चिकित्सालय के एक बार्ड बॉय को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद पूरे मेडिकल स्टाफ को क्वारन्टीन किया गया था, मेडिकल स्टाफ को पास ही बने कृष्णा कुटी स्थान पर जाकर रहने को कहा गया लेकिन वह नहीं गए जिसके बाद उनके खिलाफ राल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दो दिन पहले मेडिकल स्टाफ के बाहर घूमने का वीडियो भी वायरल हुआ।
देर रात कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने वार्ड बॉय नीरज कुंतल, गोपीकृष्ण, अखिलेश, कृष्ण मुरारी, स्टाफ नर्स सूर्यकांत, हरविदर सिंह, दिवाकर, अमरदीप, शैलेश रावत, लीलादेवी, वासरमैन रिकू, सुपरवाइजर अमित सागर, किचन केयर अनिल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

राल सामुदायिक केन्द्र प्रभारी विमल उपाध्याय की 13 मेडीकल स्टाफ के खिलाफ तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच चल रही है उसके बाद कार्यवाही की जायेगी : रमेश तिवारी, सीओ सदर

कई एसीएमओ सहित 26 चिकित्सक भी लगातार करते रहे अपडाउन
कान्हा की नगरी में साहब की आलम यह है कि सीएमओ कार्यालय से जुडे कई एसीएमओ और चिकित्सक लगातार आगरा से अपडाउन करते रहे। डीएम तक मामला पहुंचने के बाद इन्होंने शपथ पत्र दे दिये लेकिन अपडाउन इसके बाद भी जारी रहा। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सीएमओ आफिस के 10, जिला अस्पताल के 10, संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन के तीन तथा अन्य स्थानों पर तैनात पांच चिकित्सक और कर्मचारियों को नोटिस दिये गये। इससे पहले जिला चिकित्सालय की एक स्टाफ नर्स का पति कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था। यह नर्स भी दो अन्य चिकित्सकों के साथ आगरा से अपडाउन कर रही थी। नर्स का सैंपल नेगेटिव आने के बाद जनपद ने राहत की सांस ली थी।

कृष्णा कुटीर से भाग कर फरह पहुंचा क्वारंटाइन युवक
वृंदावन के कृष्णा कुटीर सेंटर को क्वारंटाइन सेंटर से कृष्णा कुटीर में क्वारंटाइन किया गया फरह निवासी एक व्यक्ति सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर अपने घर पहुंच गया। किसी ने इसकी सूचना फरह सीएचसी को दे दी। सीएचसी से पहुंची टीम युवक को पकड़कर क्वारंटाइन सेंटर ले गई।  कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More