BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : सार्वजनिक स्थलों पर रैन बसेरों का संचालन सुचारू रूप से हो

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने जनपद में भीषण शीत लहर के दृष्टिगत सभी चिकित्सालय, मेडीकल काॅलेज, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, श्रमिक के कार्य स्थल, बाजार एवं सार्वजनिक स्थालों पर रैन बसेरे संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने रैन बसेरों की समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने अवगत कराया है कि परियोजना निदेशक बलराम सिंह को नगर पालिका कोसीकलां, जिला विकास अधिकारी अधिकरी रवि किशोर त्रिवेदी को नगर पंचायत छाता, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार को नगर पंचायत चैमुहां, सहायक बचत अधिकारी अनिल कुमार सक्सेना को नगर पंचायत महावन, सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह को नगर पंचायत गोवर्धन क्षेत्र को निरीक्षण हेतु आवंटित किया है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को नगर पंचायत राधाकुण्ड, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चन्द्रशेखर को नगर पंचायत फरह, अधिशासी अभियंता अपर खण्ड मोर मुकुट सिंह को नगर पंचायत गोकुल, अधिशासी अभियंता ऊपरी गंग नहर सुभाष चन्द्र को नगर पंचायत राया, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड विवेक सिंह को नगर पंचायत बरसाना, तहसीलदार गोवर्धन पीपी पाठक को नगर पंचायत सौंख, तहसीलदार महावन अजय कुमार सिंह को नगर पंचायत बल्देव, तहसीलदार छाता विवेश शील यादव को नगर पंचायत नन्दगांव पर निरीक्षण के लिए लगाया गया है।
श्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने आगे बताया कि सभी अधिकारी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रैन बसेरों पर उपलब्ध सुविधायें यथा रजाई, गद्दों की समुचित व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सफाई आदि के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More