देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जिला मथुरा इकाई द्वारा अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती समारोह का आयोजन 20 अक्टूबर को किया जा रहा है जिसमें समाज की जरूरतमंद महिलाओं एवं बहनों को सिलाई मशीन का वितरण, महाराजा अग्रसेन जी को पुष्पांजलि, एवं समाज के बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओं का 70 साल से ऊपर सम्मान किया जाएगा।
जानकारी अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की व्यवस्थायों सम्बंधित बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल मुकुट वालों ने देते हुए बताया कि सम्मेलन के सभी सदस्य भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज को उनकी जयंती के अवसर पर अपनी पुष्पांजलि एवं भावांजलि अर्पित करेंगे इसके साथ साथ समाज के निम्न वर्ग की जरूरतमंद बहनों को सिलाई मशीन का वितरण एवं हमारे 70 साल से अधिक उम्र के समाज बंधुयों का बरिष्ठ अग्रजन सम्मान भी कार्यक्रम में किया जाएगा जिसके लिए समाज के बन्धु अपना नाम 17 अक्टूबर तक नोट करा सकते हैं। इसके साथ ही 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी पुरुस्कृत किया जाएगा.
जिला महामंत्री अजय अग्रवाल आलू वालों ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न संयोजकों की नियुक्ति की गई है जिसमें जीएलए यूनिवर्सिटी के चीफ फाइनेंस ऑफीसर विवेक अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य संयोजक, अग्रजन सम्मान समारोह के संयोजक संजय जिंदल, एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम के संयोजक अनुराग मित्तल प्रेस वाले एवम ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता की संयोजक निवेदिता अग्रवाल होंगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अजय कांत गर्ग, विवेक अग्रवाल जी.एल.ए. बृज प्रांत युवा अध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल खांड वाले, महानगर महामंत्री राजकुमार बर्तन वाले, जिला अध्यक्ष युवा अवधेश अग्रवाल गया वाले, जिला महामंत्री युवा विवेक अग्रवाल गया वाले, जिला मीडिया प्रमुख राजीव अग्रवाल जिलाध्यक्ष महिला शक्ति राधा अग्रवाल, जिला महामंत्री महिला शक्ति दीप्ति अग्रवाल, जिला संयोजक महिला शक्ति निवेदिता अग्रवाल, महिला शक्ति जिला उपाध्यक्ष अंकिता गोयल, जिला संयोजक नितिन अग्रवाल सराफ भगवती, महानगर युवा अध्यक्ष गौरव सिंघल, महामंत्री युवा गौरव गोयल, महानगर युवा संयोजक पवन अग्रवाल, महामंत्री युवा संगठन नितिन अग्रवाल लाल, कोषाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुराग मित्तल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, प्रवीन बंसल, अतुल बंसल, सन्ध्या अग्रवाल, अम्बिका बंसल, रेनू अग्रवाल, धीरज गोयल, आदि उपस्थित थे













Related Items
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आलिया भट्ट ने पहनी रामायण के रूपांकनों से सजी हुई साड़ी
MATHURA : सपाइयों ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
देशभर में मनाई जा रही श्री गुरु नानक देव जी की 553वीं जयंती, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई