BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मध्य प्रदेश सरकार ने रद्द की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं

कोरोना संक्रमण की वजह से शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। अब 12वीं के छात्रों को किस आधार पर पास किया जाएगा, इसके लिए मंत्रियों की एक कमेटी गठित कर दी गई है। मंत्री समूह की कमेटी आंतरिक मूल्यांकन या फिर अन्य आधार पर रिजल्ट तैयार करने का फैसला लेगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- बच्चों की जिंदगी हमारे लिए अनमोल है, करियर की चिंता बाद में कर लेंगे।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1400027301287321603?s=20

बच्चों पर कोविड का बोझ है, ऐसे में परीक्षाओं का मानसिक बोझ नहीं डाल सकते

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि ‘मध्यप्रदेश में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष आयोजित नहीं की जाएंगी। बच्चों की जिंदगी हमारे लिए अनमोल है। करियर की चिंता हम लोग बाद में कर लेंगे। बच्चों पर जिस समय कोविड-19 का बोझ है, उस समय हम उन पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ नहीं डाल सकते।

अब आंतरिक मूल्यांकन या अन्य आधारों पर विचार करके रिजल्ट्स का तरीका तय किया जाएगा

उन्होंने कहा कि हमने मंत्रियों का एक समूह बनाया है, जो विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद आंतरिक मूल्यांकन या अन्य आधारों पर विचार करके रिजल्ट्स का तरीका तय करेगा। 10वीं कक्षा के बच्चों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा। मप्र 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं पहले ही रद्द कर दी गई है। वहीं 12वीं की परीक्षाएं एक मई से आयोजित की जानी थीं, लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 12वीं की परीक्षाएं जुलाई में आयोजित होने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन मंगलवार को सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More