BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : महिला के साथ लूटपाट करने वाला गिरफ्तार, तीन फरार

मथुरा। वृंदावन में 18 अक्टूबर को विदेशी महिला से लूटपाट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को वृंदावन के पानीगांव पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन संजीव कुमार दुबे ने बताया कि 18 अक्टूबर को विदेशी महिला से लूट करने वाले शातिर लुटेरे को वृन्दावन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त  लखन सैनी पुत्र मोहन सैनी  निवासी दुषायत मौहल्ला वृन्दावन थाना वृन्दावन के कब्जे से लूटे गये 35 हजार रूपये, विदेशी महिला का पासपोर्ट और घटना का अंजाम देने में प्रयोग की गई स्कूटी भी बरादम कर ली गई है। अभी इस के तीन साथी गोलू पुत्र किशनलाल उर्फ पप्पू टेलर निवासी भट्टर भवन के पास किशोरपुरा वृन्दावन, मयंक गौतम पुत्र संजीव गौतम निवासी धोबीगली किशोरपुरा थाना वृन्दावन तथा एक अन्य साथी फरार है। चैथे आरोपी को गोलू और मयंक जानते हैं। लूटपाट की इस घटना में विदेशी महिला के पैसों के अलावा पास्पोर्ट, इलेक्ट्रिानिक वीजा, मोबाइल वीनो, सौ चाइनीज मुद्रा और बीस हजार भारतीय रूपये ये आरोपी ले गये थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More