BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : जंगल में की तलाश

मथुरा। वृंदावन कोतवाली की जैंत चैकी क्षेत्र के गांव बढ़ोता के मजरा नगला ब्राह्मण में बुधवार को उस समय दहशत फैल गई जब जंगल में काम कर रहीं महिलाएं गांव की और दौडीं महिलाओं ने बताया कि कुछ बदमाशों ने उनके उपर फायरिंग कर दी है। इसके बाद भारी तादात में पुलिस बल भी गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग खेतों पर आये और गांव के जनदीक खेतों में काम कर रही महिलाओं को घेर लिया।

महिला बदमाशों को देखकर घबरा गई और गांव की और भागने लगीं। बदमाश उनके पीछे फायरिंग करते हुए गांव तक पहुच गए। ग्रामीणों ने जब फायरिंग की आवाज सुनी तो फायरिंग कर रहे बदमाशों की ओर दौड़ पड़े ग्रामीणों को अपनी ओर आता देखकर बनी खान अपने साथियों के साथ भाग निकला।

गांव में हुई फायरिंग की सूचना मिलते ही वृंदावन कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार, जैत चैकी प्रभारी धीरज गौतम,रमणरेती चैकी प्रभारी भारी पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गए और भागे हुए बदमाशों की तलाश करने के लिए खेतों और जंगलों में घण्टों तक काम्बिंग की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

वही गांव में बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से ग्रामीण भयभीत हैं। जबकि वृंदावन कोतवाली निरीक्षक अनुज कुमार ने गांव में फायरिंग की किसी भी घटना से इनकार किया है।


इससे पूरे घटनाक्रम को ग्रामीणों द्वारा एक दिन पहले हुई घटना से जोड कर देखा जा रहा है। मंगलवार को दो अलग अलग समुदाय के लोगों में मन्दिर पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने को लेकर विवाद हो गया था।

जिसकी सूचना पर सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी के साथ वृंदावन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, जैत चैकी प्रभारी धीरज गौतम,रमणरेती चैकी प्रभारी के साथ गांव में भारी पुलिस फोर्स ने पहुचकर मामले को शांत करा दिया था।

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात कर दिए थे।  इस मामले में पुलिस ने 6-7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया था। जो गांव के हिस्ट्रीशीटर बनी खान का भाई बताया गया है।

गांव के कुछ लोगों में आपस मे कहासुनी हो गई थी। मंगलवार को हुई घटना के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है। अनुज कुमार, वृंदावन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक

हाईवे पर चलाया संघन चैकिंग अभियान


आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को वृंदावन कोतवाली की जैंत पुलिस ने हाइवे पर संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जैत चैकी प्रभारी निरीक्षक धीरज गौतम ने बताया कि जैत हाइवे पर संदिग्ध वाहनों को रोककर चेकिंग की गई है।

उन्होंने कहा कि अपराधी और  हाइवे पर वाहनों से हो रही तस्करी को रोकने के लिए यह चेकिंग अभियान अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी संदिग्ध व्यक्ति या अपने आस पास घटने वाली आपराधिक घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस को दे।

चेकिंग के दौरान एसआई राघवेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल चन्दन सिंह,कांस्टेबल गौरव कुमार,सन्दीप कुमार,होमगार्ड सुरेंद्र यादव,हुकम सिंह उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More