BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सरकारी राशन की दुकान के आगे लगी उपभोक्ताओं की लम्बी लाइन

मथुरा। लाॅकडाउन चालू है। सभी प्रतिबंध लागू हैं, यह प्रतिबंध किस पर लागू हैं इसकी समीक्षा होना बाकी है। जिन लोगांे पर प्रतिबंधों को लागू करने की जिम्मेदारी है वही लाॅकडाउन की शुरूआत से ही नियमों की धज्जियां उडा रहे हैं। सीएमओ कार्यालय से जुडे कई एसीएमओ सहित सरकारी चिकित्सक फजीहत करा चुके हैं। बल्देव की बरोली बैंक शखा के शाखा प्रबंधक और दूसरा स्टाफ तब तक लाॅकडाउन का उल्लंघन करता रहा जब कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीम नहीं पहुंच गई। सब्जी मंडी, दूध की सप्लाई, या सब्जी की फेरी हो हर जगह कानून का उल्लंघन होता रहा है।
सरकारी राशन की दुकानों को ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण फैलाने के लिए संभावित बडी वजह के तौर पर शुरू से ही  देखा जाता रहा है। इसके लिए नियम कानून कई बने लेकिन लागू शायद ही कहीं कोई हुआ हो। खास कर ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में मनमानी बदस्तूर जारी रही है।
शासन द्वारा जनता को राहत देने के लिए माह की 15 तारीख से राशन उपभोक्ताओ को निःशुल्क राशन वितरण करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके चलते शुक्रवार को प्रथम वितरण दिवस पर गांव से शहर तक लाॅकडाउन और सामान्य सुरक्षा को ताक पर रख कर राशन वितरण किया गया। सरकारी उचित दर की दुकान पर प्रत्येक कार्ड धारक को पांच किलो चावल प्रति यूनिट और एक किलो चना वितरित किया गया। इस दौरान मोहल्ला व्यापारी, बलदेब रोड स्थित डीसीएफ, मांट रोड स्थित सरकारी राशन की दुकान   एवं हाथरस रोड स्थित दुकान पर राशन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कस्बे की उचित दर की दुकानों पर न सेटाइजर था ना ही हैंड वॉश के लिए साबुन पानी की व्यवस्था की गई। वहीं राशन लेने पहुंचे अधिकतर उपभोक्ताओं ने फेस मास्क नहीं लगाया हुआ था। जिससे लगता है लोग सब कुछ भूल कर सिर्फ राशन के लिए लगे पड़े थे।
यह हाल सिर्फ इन्हीं दुकानों का नहीं था। शहर से लेकर गांव तक हर दुकान पर लगभग यही स्थिति थी। मशीन पर अंगूठा लगाना अनिवार्य है। कई मोहल्लों या वार्ड के लोग सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने पहुंचते हैं। ऐसे में एक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति जरूर यहां पहुंचेगा। इससे वह मोहल्ले या वार्ड पूरी तरह से फिजिकली कनेक्ट हो जाएंगे। इन मुहल्लों या वार्ड से लाख कोशिशों के बवाजूद कुछ लोग दूसरे वार्ड और मुहल्लों के लोगों के संपर्क में आएंगे ही। इस तरह से पूरा शहर और जिला ही फिजिकली कनेक्ट हो जाएगा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More