देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। गोवर्धन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौंख देहात के गांव आजल में सरकार के आदेश के बावजूद भी राशन डीलर अपनी कार्यशैली से बाज नही आ रहा है। और राशन की दुकान पर लाॅकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों की राशन की दुकान पर हंगामा काटा। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में 332 मनरेगा कार्ड, 10 श्रमिक कार्ड और 29 अंत्योदय कार्ड है। लेकिन राशन डीलर के सूचना बोर्ड पर 96 मनरेगा कार्ड धारकों की सूची लगाई गई है। ग्रामीणों को आरोप है कि राशन डीलर द्वारा मशीन में अंगूठा लगवा कर मशीन में कनैक्टविटी न आने की बात कह कर उपभोक्ताओं को लौटा देता है। और सरकार द्वारा प्रत्येक राशन कार्ड पर निर्धारित राशन सामग्री से कम दे रहा है। इसे लेकर ग्रामीण राजेश कुमार, नेमसिंह, मानसिंह तुलाराम, सोवरन सिंह, दिनेश कुमार, मंगीलाल, नवल सिंह, जीतेंद्र, मोहन सिंह, पप्पू, गोविंद सिंह, विष्णु कुमार, विजेंद्र सिंह, सहाब सिंह, रमेश सिंह, प्रतापसिंह, महावीर, जबर सिंह, श्यामसुन्दर आदि ने उपजिलाधिकारी गोवर्धन को ज्ञापन पहंुचा कर राशन डीलर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस बारे में राशन डीलर मनहोती का कहना है कि शासन ने जिस प्रकार राशन वितरण के निर्देश दिये है उन्ही नियमों का पालन करते हुए राशन सामग्री वितरित की जा रही है।













Related Items
सिंह वर्सेस कौर 2 में कैसा रहा बंगाली किरदार निभाने का अनुभव, शहनाज गिल ने कही दिल की बात
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई