देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(सतपाल सिंह)। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिये कि सभी व्यक्ति दिये गये दायित्वों का पालन कुशलता पूर्वक करें। उन्होंने अभी तक किये गये कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि सभी लोगों की मेहनत के कारण जनपद में आवश्यक बस्तुओं कोई कमी नहीं है और मेडीकल दवायें भी पर्याप्त मात्रा व्यक्तियों को उपलब्ध करायी जा रही है।
श्री मिश्र ने बताया कि अनाज मण्डी प्रातः 08 से 12 बजे तक खुलेंगी। सब्जी मण्डी प्रातः 04 से 07 बजे तक खुली रहेंगी एवं मेडीकल स्टोर की दुकानें प्रातः 07 से 02 बजे तक खुलेंगे। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसल काटने में सोशल डिस्टेंश को आवश्यक रूप से बनाये रखें तथा फसल काटने के लिए पंजाब व हरियाणा से आने वाली मशीनों को भी फसल काटने हेतु अनुमति दे दी गई है।
जिलाधिकारी ने सचिव मण्डी समिति को निर्देश दिये कि अनाज खरीदते समय सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा जाये साथ ही प्रतिदिन मण्डी समिति को दो बार सेनेटाइज कराया जाये। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे दिहाड़ी मजदूरों की सूची बनाकर शासन द्वारा दी गई धनराशि को उनके बैंक खातों में स्थान्तरित कराया जाये। नगर निगम द्वारा पूर्व में ही दिहाड़ी मजदूरों की सूची शासन को भेज दी गई है। धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 95 प्रतिशत लाॅक डाउन का पालन किया जा रहा है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की है कि बिना कार्य के घर से बाहर न निकलें और लाॅक डाउन में अपना सहयोग प्रदान करें।
बैठक में नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव, उप जिलाधिकारी क्रान्ति शेखर सिंह, सीएमओ डा. शेर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
आपातकाल में गांवों को सील करने की तैयार कर रहा प्रशासन
क्षेत्रीय ग्रामों के प्रधानों के साथ सीओ रिफाइनरी ने कोरोना वायरस को लेकर बैठक की। जिसमें सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार सिंह ने प्रधानों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों से उनके गांव के बारे में जानकारी की तथा सभी को कोरोना वायरस के बचाव के लिए लॉकडाउन के समय सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा। सीओ रिफाइनरी ने सभी ग्राम प्रधानों से उनके गांव के रास्तों के बारे में जानकारी ली। आपात स्थिति के समय गांव को अगर सील किया जाए तो वहां पुलिस फोर्स लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के बचाव के बारे में भी बताया। आपस में दूरी बनाए रखने व अधिकांश समय घर में रहने के लिए कहा गया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी उत्तम चंद पटेल ने सभी ग्राम प्रधानों से अपने-अपने गांव में कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की। किसी बाहरी व्यक्ति के गांव में आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दिए जाने को कहा गया। बैठक में उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह, प्रधान धर्मेंद्र सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह, प्रधान महादेव, प्रधान पति अंजली सिंह के अलावा थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए। सभी ने प्रधानमंत्री की अपील को स्वीकार करते हुए कहा कि भारत जीतेगा कोरोना हारेगा।













Related Items
सुधार का ढोंग या मजदूरों के अधिकारों पर एक चुपचाप हमला?
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ