BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : जान लेवा हुई जलकुंभी

मथुरा। जल स्रोतों के लिए जल कुंभी जानलेवा बन गई है। पोखर, तालाबों जैसे रूके हुए स्रोंत के अलावा रजवाह और अल्पिकाओं को भी जलकुंभी निगल रही है। जलकुभी से निपटने की कोई ठोस योजना जिला प्रशासन अभी तक नहीं बना पाया है।

हालत यह हो गई है कई बडे नालों, तालाब और पोखरों पर जलकुंभी साम्राज्य हो गया है। माइनर और अल्पिकाएं भी जलकुंभी के फैलाव से अवरूद्ध हो गए हैं। जिला प्रशासन इन्हें साफ कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

यहां तक कि यमुना का जलस्तर जब बढता है तो उपर से बहकर आने वाली जलकुंभी को देख कर लोग अनुमान लगाते हैं कि पानी की रफ्तार और स्तर कितना रह सकता है। नंदगांव रजवाह का मसला दिन रोज तूल पकड़ता जा रहा है।

किसानों के  बार बार प्रशासन को सूचित करने के बावजूद भी रजवाह की सफाई नहीं हो पाई है जिसके चलते क्षेत्र की धान की फसल पानी की एक एक बूंद को मोहताज है। क्षेत्र के किसान सैकड़ों एकड़ जमीन पर खड़ी धान की फसल को पानी के अभाव में पहले ही जोत चुके हैं, और इससे भी अधिक जमीन पानी के ही अभाव में जोतने के कगार पर खड़ी है। नंदगांव रजवाह क्षेत्र के लगभग 30 से अधिक गांव को जोड़ते हुए राजस्थान के डीग शहर के महलों में जाकर रुकता है।

यही रजवाह ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गांव गोवर्धन के पास गाँठोली को जाता है। और इसी रजवाह से केबिनेट मंत्री चै लक्ष्मीनारायण के गांव साँचोली के लिए माइनर छंटती है।

दो वर्ष पहले भी जब क्षेत्र के किसान रजवाह की समस्या को लेकर अभी की भांति परेशान थे तो ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिले थे। तब श्रीकांत शर्मा ने तत्काल निर्णय लेते हुए संबंधित आला अधिकारियों से कहा था कि इसी रजवाह का पानी मेरे गाँव गाँठोली तक पहुंचता है, और मुझे मेरे गांव में पानी चाहिए।

ऊर्जा मंत्री के आदेश पर तत्काल रूप से काम हुआ था और क्षेत्र के लोगों की रजवाह की समस्या दूर हुई थी। उसी तर्ज पर मंगलवार को क्षेत्र के किसान पहले छाता एस डी एम मिले उसके बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा के भाई सूर्यकांत से मिलकर अपनी समस्या को उनके समक्ष रखा। इस दौरान राहुल कुन्तल, भीम चैधरी, मोहन सिंह, रघुवीर, राम, इसाख, विरजन, प्रेमसिंह आदि लोग मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More