BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : खली ने वृंदावन में किये बांके बिहारी के दर्शन  

मथुरा। दुनियां में अपनी ताकत और मजबूती का लोहा मनवा चुके द ग्रेट खली का मन ब्रज की रज में रम रहा है। शुक्रवार को जन्म भूमि के दर्शन करने के बाद रविवार को वह फिर वापस लौटे और वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किये। ब्रज की धरती द ग्रेट खली खूब पसंद आ रही है। रविवार को वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए। इससे पूर्व शुक्रवार को मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि में दर्शन के बाद शनिवार को आगरा का भ्रमण किया था। यहां उनकी पत्नी ने ताज का दीदार भी किया था।

द ग्रेट खली इन दिनों ब्रज का भ्रमण कर रहे हैं। मथुरा, आगरा के बाद रविवार को वे वृंदावन पहुंचे। ताजनगरी के भ्रमण के दौरन उन्होंने आगरा को दुनिया का खूबसूरत शहर बताया। जल्द ही आगरा और मथुरा में डब्लूडब्लूएफ की एकेडमी खोलने की बात कही। शनिवार को आगरा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गये थे। इसके बाद देर फिर मथुरा लौटे। खली ने मथुरा और आगरा में अकादमी खोलने की भी बात कही।


मथुरा का मंगल है गे्रट खली का शिष्य
मथुरा का मंगल गे्रट खली का शिष्य है। वह खली के अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। मथुरा मंगल ने बताया कि ग्रेट खली की योजना मथुरा और आगरा में भी अकादमी खोलने की है। अगर यहां जमीन मिले और कुछ जरूरी सुविधाएं मिल जाएं तो यहां भी डब्लूडब्लूएफ के अच्छे खिलाडी तैयार किये जा सकते हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More