BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कारगिल शहीदों की वीर नारियों का किया सम्मान

सौख। वेटरंस इंडिया पूर्व सैनिक संगठन के तत्वावधान में स्थानीय कैंप कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस पर समान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।


कस्बा के कुम्हेर रोड़ स्थित वेटरंस इंडिया पूर्व सैनिक संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय पर कारगिल शहीद वीर नारी कमलेशदेवी, गायत्री देवी, विमलेशदेवी, मालती देवी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। और शहीदों द्वारा दिये बालिदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश भगत व प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन नेत्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

शहीदों को श्रद्वाजंलि दी गई। सुरेश भगत ने कहा कि देश के शहीदों की शहदत को भुलाया नही सकता। कैप्टन नेत्रपाल सिंह ने कहा कि कारगिल शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। जिन्होंने अपनी जान न परवा न करते हुए कारगिल विजय आॅपरेशन को सफल बनाया।

इससें पूर्व अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर राजपाल सिंह, कुमार सिंह, अवतार सिंह, उधम सिंह, मकरध्वज सिंह, बनैसिंह, धर्मपाल सिंह, रनवीर सिंह, राकेश ठैनुआ, रनवीर सिंह छैलबिहारी शर्मा, लक्ष्मन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, महावीर सिंह, करतार सिंह, समुंद्र सिंह, अमर सिंह आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More