देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना का खतरा भांपने में सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों से कीं सजग तो देहाती निकले। एक तरफ जहां दूसरे जनपदों से लगती सीमाओं के रास्तों को ग्रामीण लगातार पूरी तरह ब्लाॅक करने जुटे हैं वहीं बडी संख्या में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अब भी आगरा और नोएडा जैसे बडे स्तर पर कोरोना ग्रस्त क्षेत्रों से अपडाउन कर रहे हैं।
मथुरा के बल्देव क्षेत्र को आगरा से जोडने वाले कंजौली घाट यमुना पुल सहित दूसरे मार्गों को ग्रामीणों ने आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। ग्रामीण लगातार सजगता बरत रहे हैं और बारी बारी से पहरा दे रहे हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति को देखते ही इसकी सूचना प्रशासन को देते हैं। बाहरी लोगों का जनपद की सीमा में इन नाकों पर पूरी तरह से प्रवेश रोक दिया है। यहां तक कि यह किसी का रौब भी नहीं मान रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर ने बताया कि बल्देव क्षेत्र यमुना पर बने कंजौली घाट और चुरमुरा घाट सीधे आगरा क्षेत्र से जुडते हैं। हमने इन दोनों पुलों को रोक दिया है। ग्रामीण बारी बारी से यहां पहरा भी दे रहे हैं। दूसरे संपर्क मार्गों को भी ब्लाक किया जा रहा है।
सीएमओ डा.शेर सिंह का कहना है कि आदेशों की अवहेलना होने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसे सभी अधिकारी और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिये गये हैं। सीएमओ आफिस के 10, जिला अस्पताल के 10, संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन के तीन तथा अन्य स्थानों पर तैनात पांच चिकित्सक और कर्मचारी लगातार अपडाउन कर रहे हैं। इन्हें नोटिस भी जारी किये जा चुके हैं। इससे पहले ये चिकित्सक जिला मुख्यालय पर ही रहने का शपथ पत्र दे चुके थे।
जब की लाॅकडाउन की समीक्षा होगी लाॅकडाउन में भी अपडाउन सरकारी दबंगों की दबंगई का गवाह बनेगा। यह सब इसके बावजूद है, जब जिला चिकित्सालय की एक स्टाफ नर्स के पति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद सब के हाथपांव फूल गये थे। स्टाफ नर्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई इसके बाद जनपदवासियों की जान में जान लौटी। जिस कार से ये स्टाफ नर्स आगरा से मथुरा अपडाउन कर रही थीं, उसी कार में दो अन्य चिकित्सक और एक अन्य सरकारीकर्मी भी रोजना अपडाउन कर रहे थे। लेकिन इससे सरकारी सिस्टम की दबंगई पर कोई खास असर नहीं पडा। सरकारी कर्मचारियों के आगरा और नोएडा से अपडाउन का यह सिलसिला अब भी बदस्तूर जारी है। कोरोना वायरस की महामारी के दौर में आगरा का पड़ोसी जनपद होना मथुरा के लिए भारी पड़ रहा है। मथुरा में अब तक पकड़ में आए कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों में तीन मरीज आगरा के ही हैं।
सरकारी कार्यालय खुलने के बाद और बढेगी अपडाउन की समस्या
अभी तक गिने चुने सरकारी कार्यालय ही खुले थे। जिनमें चिकित्सा विभाग प्रमुख था। अब दूसरे सरकारी कार्यालय भी खुलने लगे हैं। यह समस्या सिर्फ चिकित्सा विभाग की नहीं हैं। विद्युत विभाग से लेेकर राजस्व विभाग तक बडी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी आगरा से मथुरा अपडाउन कर अपनी ड्यूटी करते हैं। कुछ अधिकारी नोएडा से भी आते हैं।
पूरे सिस्टम पर ही उठ रहे सवाल
जब सीमा सील हैं तो फिर ये लोग पुलिस की कडी निगरानी को धता बता कर लगातार कैसे अपडाउन कर रहे हैं। ये लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं। एक गाडी में चार से पांच या इससे भी अधिक बैठकर आ जा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से जुडी पास जारी किये जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।













Related Items
BJP wins 635 out of 825 Block Pramukh seats in Uttar Pradesh