BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

पत्रकार दिनेश शर्मा के निधन से मथुरा का पत्रकार जगत स्तब्ध

मथुरा। युवा पत्रकार दिनेश शर्मा के निधन से मथुरा के पत्रकार जगत में शोक की लहर है। उन्होंने 12 साल के अपने करियर में कई प्रमुख समाचार पत्रों के लिए काम किया। इस दौरान वह बेहद  लोकप्रिय हो गये थे और उनका लोग सम्मान करते थे।

राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशलमीडिया पर जैसे ही यह खबर चली लोग उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचने लगे। दोपहर बाद करीब 3ः30 बजे पुत्र ने ध्रुवघाट पर उन्हें मुखग्नि दी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पत्रकार, राजनीतिक हस्तियों के अलावा बडी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सामिल थे। शनिवार को उनके चंदनवन स्थित निवास पर असमय निधन हो गया। मूलरूप से थाना यमुनापार क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहोरा के मजरा नगला तेजा के रहने वाले 45 वर्षीय दिनेश शर्मा कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर पाकर जनपद के पत्रकार जगत एवं उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बेहद मृदुल व्यवहारशील दिनेश शर्मा को विगत करीब 5 वर्ष पूर्व पैर में कैंसर की बीमारी ने आ घेरा था। तब से ही उनके पैर के कैंसर का उपचार चल रहा था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More