BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : इंडिया टैलेंट फाइट में रनर अप बनी जया शर्मा

मथुरा। बालिका जया शर्मा ने इन्डिया टेलेन्ट फाइट में रनरअप बनकर पूरे देश में जनपद का नाम रोशन किया है। मांट क्षेत्र के छोटे से गांव डडीसरा निवासी योगेश शर्मा की छह वर्षीय पुत्री जया शर्मा ने रूड़की में आयोजित ‘इण्डिया टेलेन्ट फाइट’ के जूनियर वर्ग में डांस कम्पटीशन के टाॅप चार मुकाबले में रनरअप (उपविजेता) बनने में सफलता हासिल की है। वह उ.प्र. से एक मात्र प्रतिभागी थी। इसके मेगा शो में पूरे देश के 8 हजार करीब प्रतिभागियों ने भाग लिया। अपने सभी प्रतिद्वंदियों को परास्त करते हुए फाइनल के मुकाबले में पहुंची। जया शर्मा ने एक साल पूर्व ‘सारथी’ परिवार मथुरा द्वारा आयोजित डांस कम्पटीशन 2018 के जूनियर वर्ग में भाग लेकर पहली बार में ही विजेता का खिताब हांसिल किया तो वह लगातार आगरा, देहरादूर, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र के मुकाबले में विजय पताका फहराते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गईं। जया शर्मा के पिता योगेश शर्मा जो प्राथमिक विद्यालय हूलू राया में शिक्षक हैं ने बताया कि बचपन से जया के संगीत पर पैर थिरकते थे। जिसे देखते हुए स्टेटअप डांस एकेडमी राया के कोरियो ग्राफर राहुल कुन्तल के सानिध्य में डांस का प्रशिक्षण दिया गया। जिसने एक वर्ष के अल्प समय में अपना मुकाम हासिल करजनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जया को बाॅलीवुड की कोरि यो ग्राफर बनाने का है।
   जया शर्मा के इन्डियाटेलेन्ट फाइट में रनरअप बनने पर ‘सारथी’ संस्था के सचिव मफतलाल अग्रवाल ने हर्ष जताते हुए कहा है कि संस्था द्वारा बृज की प्रतिभाओं को मंच दिलाने के लिये वर्ष 2017 से डांस कम्पटीशन का आयोजन किया जा रहा है। जिससे निकले बच्चे पूरे देश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष रवि शर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश चन्द गर्ग, मीडिया प्रभारी जगदीश समन्दर ने हर्ष जताते हुए जया शर्मा को सम्मानित करने की घोषणा की है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More